एक्सप्लोरर

IPL 2021: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

IPL 2021: आईपीएल 2021 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. दरअसल, वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इतिहास रच दिया है. दरअसल, वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 188वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की.  

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाकर कोहली ने आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे किए. उन्हें क्रिस मॉरिस की गेंद पर चौका लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मैच से पहले कोहली के नाम 5,946 रन थे. ऐसे में जैसे ही वह 54 रनों के स्कोर पर पहुंचे, उन्होंने इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया. 

कोहली के नाम आईपीएल में अब 196 मैचों में 38.35 की औसत और 130.69 के स्ट्राइक रेट से 6021 रन हो गए हैं. इस लीग में कोहली का सर्वाधिक स्कोर 113 रन है. वह टूर्नामेंट में अब तक पांच शतक और 40 अर्धशतक लगा चुके हैं. 

10 विकेट से जीती आरसीबी 

गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए थे. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सिर्फ 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस सीज़न में आरसीबी की यह लगातार चौथी जीत है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि आरसीबी ने अपने शुरुआती लगातार चार मैच जीते हैं. 

आरसीबी के लिए देवदत्त पडिकल और विराट कोहली ने रिकॉर्ड 181 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. आरसीबी के लिए यह पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. पडिकल ने 52 गेंदो में नाबाद 101 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले. आईपीएल में यह पडिकल का पहला शतक है. इसके साथ ही वह आईपीएल में शतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. 

वहीं विराट कोहली ने 47 गेंदो में 72 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े. इस दौरान कोहली ने आईपीएल में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए. वह आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget