एक्सप्लोरर

दूसरे टेस्ट में वापसी को तैयार केएल राहुल, मुकुंद-शिखर में से कोई एक होगा बाहर


दूसरे टेस्ट में वापसी को तैयार केएल राहुल, मुकुंद-शिखर में से कोई एक होगा बाहर

कोलंबो: पहले टेस्ट में धमाकेदार खेलते दिखाकर टीम इंडिया सीरीज़ में 1-0 से आगे है. दूसरे टेस्ट से ठीक पहले एक और खुशखबरी जो भारतीय फैंस के लिए आई है वो ये है कि सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल वायरल फीवर से पूरी तरह से ठीक होकर वापसी के लिए तैयार है. कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले प्रेस कॉंफ्रेंस में इस बारे में जानकारी दी. 


भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर आज से खेला जाना है.


राहुल बुखार के कारण गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे जिसमें भारत ने 304 रनों से जीत हासिल की थी. कोहली ने कहा कि राहुल खेल के लंबे प्रारूप में पिछले दो साल से टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं.


कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, "राहुल हमारे प्रमुख सलामी बल्लेबाज हैं. किसी एक सलामी बल्लेबाज को राहुल के लिए जगह छोड़नी पड़ेगी. उन्होंने पिछले दो साल में जो टीम के लिए किया है वह शानदार है और वह वापसी तथा टेस्ट क्रिकेट में नई शुरुआत के हकदार हैं." 


पिछले टेस्ट में केएल राहुल की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी का जिम्मा शिखर धवन और अभिनव मुकुंद ने उठाया था. दोनों बल्लेबाज़ों ने एक-एक पारी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपना योगदान दिया था. पहली पारी में शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 190 रन बनाए थे. जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था. उनके अलावा अभिनव मुकुंद ने भी मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाज़ी की थी. 


कोहली ने हालांकि कहा है कि अंतिम फैसला टीम की बैठक में होगा.


कोहली ने कहा, "शाम को अभ्यास के बाद टीम की बैठक होगी. इसके बाद ही हम कुछ साफ कह सकते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से राहुल निश्चित ही टीम में शीर्ष क्रम में वापसी करेंगे."


कोहली से जब विकेट के बारे में पूछा गया तो भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने विकेट पर काफी घांस देखी है.


कोहली ने कहा, "विकेट पर काफी घांस है. जब आपके पास बड़ी टीम हो तो काफी संभावनाएं होती है. हम एक दिन पहले कुछ भी घोषणा नहीं करेंगे. यह विपक्षी के लिए हैरानी वाली बात होता है. परिस्थति को देखते हुए हम किसी के भी साथ जा सकते हैं. हर कोई मैदान में उतरने को तैयार है."


भारत पहला मैच जीतकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.


कोहली ने कहा कि यह विकेट ऐसी है जिस पर परिणाम निकलेगा.


भारतीय कप्तान के मुताबिक, "पिछली बार भी हमने सोचा था कि यह अच्छी विकेट है. बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए अच्छी कोशिशें करनी होंगी. गेंदबाज पूरे मैच में हावी रहे थे. इसलिए यह ऐसी विकेट है जो परिणाम देती है और यह बात हमें खुशी देती है."


कोहली ने कहा, "एक टीम के तौर पर हम यही करना चाहेंगे. इस तरह की विकेट जहां हमारे पास मैच में हावी रहने का मौका है वहां हम खेलना पसंद करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
Inside Story: विश्व कप और एशियाड गोल्ड जीतने के बावजूद हरमनप्रीत ने क्यों छोड़ी कप्तानी? जानिए अंदर की कहानी
Inside Story: विश्व कप और एशियाड गोल्ड जीतने के बावजूद हरमनप्रीत ने क्यों छोड़ी कप्तानी? जानिए अंदर की कहानी
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
हरमनप्रीत कौर के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन? नाम आया सामने
हरमनप्रीत कौर के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन? नाम आया सामने

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget