एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान डु प्लेसिस ने माना, कोहली एंड कंपनी हमसे बेहतर

डु प्लेसिस ने साथ ही पहली पारी में 254 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की. एक कप्तान के रूप में आप फील्ड में बदलाव करना जारी रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन उनके पास सबका अच्छा जवाब था.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच भारत ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरू से दबाव में थी. पहले विराट कोहली का दोहरा शतक और फिर भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन. टीम इंडिया लगातार अफ्रीका को बैकफुट पर ढकेलती रही जिसका नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया ने विरोधी टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया. इस दौरान टीम इंडिया ने ये टेस्ट एक पारी और 137 रनों से जीत ली वहीं टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस का मानना है कि भारत ने पहली पारी में ही बड़ा स्कोर बनाकर दोनों टीमों के बीच काफी गैप पैदा कर दिया. डु प्लेसिस ने साथ ही पहली पारी में 254 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की. डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा, "हम जानते हैं कि उप महाद्वीप में आपकी पहली पारी महत्वपूर्ण होती है. बोर्ड पर अच्छे स्कोर से आपके पास काफी मौके बन जाते है. लेकिन जिस तरह से भारत ने बल्लेबाजी की, खासकर विराट का दोहरा शतक, इसके लिए काफी मानसिक मजबूती चाहिए. दो दिनों तक मैदान पर फील्डिंग करने से आप थक सकते हो." दक्षिणी अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने साथ ही कोहली की बल्लेबाजी की भी तारीफ करते हुए कहा, "एक कप्तान के रूप में आप फील्ड में बदलाव करना जारी रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन उनके पास सबका अच्छा जवाब था. वह बहुत अच्छे थे. वह 100 और 150 से संतुष्ट नहीं होते हैं." डु प्लेसिस ने मैच में एक अतिरिक्त गेंदबाज खेलाने के अपने फैसले का बचाव करते हुए, कहा, "मुझे लगात है कि इस पिच के लिहाज से यह सही फैसला था. वर्नोन फिलेंडर और कागिसो रबाडा ने पहले कुछ दबाव बनाया लेकिन हमें एक और गेंदबाज की जरूरत थी जो दबाव बना सके. भारत ने अच्छी गेंदबाजी की." 35 वर्षीय डु प्लेसिस ने साथ ही कहा कि भारत इस जीत की हकदार थी. उन्होंने माना कि भारत को उसके घर में हराना बहुत मुश्किल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, टीम इंडिया का गेंदबाज नंबर-1
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget