एक्सप्लोरर

बल्लेबाजी कोच ने किया खुलासा, इसलिए एक झटके में मैच पलट देते हैं विराट कोहली

विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. ऐसे कयास लगाए जाते हैं कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

टीम इंडिया भले ही पिछले चार महीने से क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतर पाई, लेकिन दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली लगातार चर्चा में बना हुआ है. पिछले एक दशक में विराट कोहली ने बल्लेबाजी के तमाम बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इतना ही नहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली को अब तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि विराट कोहली एक झटके में मैच पलट कर रख देते हैं.

विक्रम राठौर ने कहा है कि विराट कोहली की ताकत है कि वह हर प्रारूप में उसकी जरूरत के मुताबिक खेल सकते हैं. राठौर ने कहा, "मेरे हिसाब से विराट में सबसे अच्छी बात खेल को लेकर उनका समर्पण है. वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं. वह काफी प्रयास करते हैं और मैंने जितने क्रिकेटर देखे हैं उनमें से वो सबसे ज्यादा मेहनती हैं. इसके अलावा मुझे लगता है कि उनकी स्थिति के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता काफी अच्छी है."

राठौर ने कहा, "वह एक तरह के खिलाड़ी नहीं हैं. वह जब चाहें मैच का रूख बदल सकते हैं. वह हर प्रारूप को अलग तरह से खेलते हैं और यह उनके सबसे मजबूत पहलूओं में से एक है."

एक सीजन में लगाए थे 40 छक्के

राठौर ने अपनी बात को सिद्ध करने के लिए आईपीएल-2016 का उदाहरण दिया जब कोहली ने आईपीएल में 973 रन बनाए थे और अकेले की दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फाइनल में ले गए थे. उन्होंने कहा, "सबसे बेहतरीन उदाहरण जो मैंने देखा है वो आईपीएल-2016 में जहां उन्होंने चार शतक और 40 तकरीबन छक्के मारे थे. वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे और इसके बाद हमें वेस्टइंडीज का दौरा करना था. दो महीने आईपीएल में खेलने के बाद वह वेस्टइंडीज गए और पहले ही मैच में दोहरा शतक जमाया वो भी बिना किसी छक्के के."

हालांकि विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. पिछले साल आईपीएल में विराट कोहली भी कमाल नहीं दिखा पाए थे. उम्मीद लगाई जा रही है कि विराट कोहली सितंबर में आईपीएल 13 में हिस्सा लेते हुए नज़र आ सकते हैं. बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन करवाने के विकल्प तलाश रहा है.

क्यों आईसीसी का खिताब नाम करने से चूक जाती है टीम इंडिया? तेज गेंदबाज ने बताई वजह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget