एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी: विशाल स्कोर के बाद भी यूपी को मिली हार, क्वार्टर फाइनल के करीब पहुंचा आंध्र प्रदेश

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी उत्तर प्रदेश के हार के बाद तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के करीब हैं

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के हार का सिलसिला अंतिम मुकाबले में भी नहीं थमा. दिल्ली के पालम में खेले गए हाई स्कोर मुकाबले में आंध्र ने उत्तर प्रदेश को एक विकेट से हराकार क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को बनाए रखा.

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने अक्षदीप नाथ के नाबाद 119, समर्थ सिंह के 115 और कप्तान सुरेश रैना के 52 रनों की मदद से 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए.

उत्तर प्रदेश को यह विशाल स्कोर भी जीत नहीं दिला सकी. आंध्र प्रदेश ने रवि तेजा नाबाद 79, अश्विन हेबार 64 और अंत में कर्ण शर्मा के 43 रनों की अहम पारियों की बदौलत इस लक्ष्य को 49.3 ओवरों में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया.

उत्तर प्रदेश अपने 8 मुकाबले में सिर्फ एक मैच जीत पाया और उसके सिर्फ 8 प्वाइंट हो सके. दूसरी तरफ आंध्र सात में से पांच मुकाबले को जीत कर 22 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है.

हैदराबाद बनाम ओडिशा

ग्रुप बी के अन्य मुकाबले में हैदराबाद ने भी एक विकेट से जीत दर्ज की. दिल्ली के फिरोज शाह स्टेडियम में खेले गए अपने आखिरी मुकाबले में उसने ओडिशा को एक विकेट से हराया. ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर बनाया. इस लक्ष्य को हैदराबाद ने नौ विकेट खोकर 49.2 ओवरों में हासिल कर लिया.

हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली. अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 89 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा दो छक्के लगाए. उन्होंने कप्तान अक्षय रेड्डी (63) के साथ पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी थी.

इन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई, लेकिन कोला सुमंथ ने नाबाद 43 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई.

इससे पहले, ओडिशा ने कप्तान गोविंद पोडार की 108 गेंदों पर खेली गई 93 रनों की पारी के दम पर 247 का स्कोर खड़ा किया था. पोडार ने अपनी पारी में 10 चौकों के अलावा दो छक्के लगाए.

छत्तीसगढ़ बनाम सौराष्ट्र

इसी ग्रुप में पालम-ए स्टेडियम में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने सौराष्ट्र को नौ विकेट से करारी मात दी. सुमित रुइकार ने छह विकेट लेकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र को 34.4 ओवरों में महज 110 रनों पर ही ढेर कर दिया और इस आसान से लक्ष्य को छत्तीसगढ़ ने 24.2 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

छत्तीसगढ़ के लिए सलामी बल्लेबाज ऋषभ तिवारी ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली जिसमें छह गेंदों पर चौके तो एक गेंद पर छक्का मारा. उनके साथ मनोज सिंह 56 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम ने हालांकि दो के कुल स्कोर पर आशुतोष सिंह (1) का विकेट खो दिया था, लेकिन इसके बाद ऋषभ और मनोज ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की.

क्वार्टर फाइनल के समीकरण

इस ग्रुप में सात मैच में 22 प्वाइंट के साथ दिल्ली सबसे आगे हैं जबकि इतने ही अंक हैदराबाद ने 8 मैच के बाद बनाए और प्वाइंट टेबल में आंध्र(22) से आगे है. दिल्ली और आंध्र के अभी एक मैच बाकी है ऐसे में देखना होगा कि कौन सी दो टीम अगले दौर में पहुंचती है.

हालाकि नियम के मुताबिक ग्रुप ए और ग्रुप बी में सबसे आगे रहने वाली तीसरी टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के काबिल होगी ऐसे में बड़ौदा(सात मैच 20 प्वाइंच) का आखिरी मैच में भी काफी अहम हो गया है. अगर उसे अंतिम मैच में हार मिलती है तो ग्रुप बी से तीन टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; देखें पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget