एक्सप्लोरर

विजय हजारे ट्रॉफी, ग्रुप बी: जलज सक्सेना के ऑलराउंडर खेल से केरल ने छत्तीसगढ़ पर दर्ज की शानदार जीत

ग्रुप बी मुकाबले में केरल ने छत्तीसगढ़ को छह विकेट से हराया.

जलज सक्सेना के ऑलराउंडर खेल के दम पर केरल ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-बी में खेले गए मैच में शानदार जीत दर्ज की है. फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में केरल ने छत्तीसगढ़ को छह विकेट से हराया. इस मुकाबले में जलज ने 31 रन देकर चार विकेट लिए, वहीं बल्लेबाजी में 58 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली.

इस मैच में वीजेडी प्रक्रिया का भी इस्तेमाल हुआ. इस कारण छत्तीसगढ़ की ओर से दिए गए 139 रनों के लक्ष्य के बदले में केरल 133 रन बनाकर ही जीत गई.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ ने सभी विकेट गंवाते हुए 138 रन बनाए. इसमें अमनदीप खरे ने टीम के लिए सबसे अधिक 36 रन बनाए. इसके अलावा, अवीश धालीवल ने 24, आशुतोष सिंह ने 21 और जतिन सक्सेना ने 20 रनों का योगदान दिया.

केरल के लिए इस पारी में जलज के अलावा अक्षय चंद्रन ने तीन अहम विकेट लिए, वहीं बासिल थंपी और एमडी निदीश को एक-एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल के लिए जलज के अलावा डेरल सेमसन ने 33 रनों का योगदान दिया. टीम वीजेडी प्रक्रिया के कारण 133 रन बनाकर ही जीत गई.

राजधानी दिल्ली के पालम-बी ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप-बी में हुए एक अन्य मैच में सौराष्ट्र ने हैदराबाद को सात विकेट से मात दी.


सौराष्ट्र ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया


ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में सौराष्ट्र ने हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने बावानका संदीप (76) के अर्द्धशतक और कोल्ला सुमंथ की ओर से बनाए गए 47 रनों के दम पर सौराष्ट्र ने नौ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए.

इस पारी में जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के लिए सबसे अधिक चार विकेट लिए. इसके अलावा, चिराग जानी, पेराक मकंद और धमेर्ंद्रशीन जडेजा को एक-एक सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र के लिए भी वीजेडी प्रक्रिया ने अहम भूमिका निभाई और टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाते हुए इस प्रक्रिया के तहत मैच को जीत लिया.

उत्तर प्रदेश और ओडिशा के बीच खेले गए ग्रुप-बी का ही एक अन्य मैच परिणाम तक नहीं पहुंच सका.

पालम-ए में ही खेले गए इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने दो विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बनाए थे कि किसी कारण से यह मैच आगे नहीं बढ़ सका और इस कारण बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget