एक्सप्लोरर

'KL Rahul का प्रदर्शन देखकर टीम इंडिया में नहीं हुआ सलेक्शन', पूर्व खिलाड़ी ने BCCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Venkatesh Prasad: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने सलेक्शन कमेटी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केएल राहुल का सलेक्शन पक्षपात के आधार पर हुआ है.

Venkatesh Prasad KL Rahul Team India: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहले टेस्ट मैच में उनका चयन पक्षपात पर आधारित था. भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन ही पारी और 132 रन से हराया. इस मैच के लिए 30 वर्षीय राहुल को बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर प्राथमिकता दी गई. राहुल ने भारत की पहली पारी में 71 गेंदों पर 20 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली.

प्रसाद ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘राहुल का चयन प्रदर्शन नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर किया गया. उसके प्रदर्शन में लगातार निरंतरता का अभाव रहा है और लगभग आठ साल से ऐसा चल रहा है. उसने अपनी क्षमता को प्रदर्शन में नहीं बदला है.’’

राहुल का 46 मैचों में टेस्ट औसत 34.07 है और प्रसाद ने उनके टेस्ट रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि क्रिकेट की अच्छी जानकारी रखने वाले रविचंद्रन अश्विन को रोहित शर्मा के साथ टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाना चाहिए. प्रसाद ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ साल से अधिक का समय बिताने के बाद 46 टेस्ट में 34 का औसत बेहद सामान्य है. मुझे याद नहीं कि इतने अधिक मौके किसी और को दिये गये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि कई अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं. शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में है, सरफराज खान प्रथम श्रेणी मैचों में रनों का अंबार लगा रहा है और कई ऐसे हैं जो राहुल से पहले चयन के हकदार हैं.’’

प्रसाद ने शनिवार को कई ट्वीट करते हुए लिखा,‘‘कुछ लोग खुशकिस्मत होते हैं कि उन्हें सफल होने तक अंतहीन मौके दिए जाते हैं जबकि कुछ को ऐसे मौके नहीं मिलते हैं. मैं राहुल की प्रतिभा और कौशल का सम्मान करता हूं लेकिन उनका प्रदर्शन कमतर रहा है.’’

राहुल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान भी हैं और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच प्रसाद ने दावा किया कि यह भी एक वजह है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद वह टेस्ट टीम में बने हुए हैं.

प्रसाद ने इसके साथ ही पांच क्रिकेटरों के नाम गिनाए जिन्हें राहुल की जगह टेस्ट टीम का उप कप्तान बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल टीम के नामित उप कप्तान हैं जिससे मामला और बिगड़ जाता है. अश्विन के पास क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ है और उन्हें टेस्ट प्रारूप में उप कप्तान होना चाहिए.’’ प्रसाद ने कहा,‘‘यदि वह नहीं तो (चेतेश्वर) पुजारा या (रविंद्र) जडेजा हो सकते हैं. मयंक अग्रवाल ने राहुल की तुलना में टेस्ट में कहीं बेहतर प्रभाव छोड़ा है और इसी तरह से (हनुमा) विहारी ने भी.’’

 

यह भी पढ़ें : VIDEO: जेमिमा रोड्रिगेज ने बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के साथ गाया गाना, देखें वीडियो देख फैंस ने कैसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टैलेंट खराब...', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
'टैलेंट खराब', अभिषेक-वैभव पर युवराज सिंह कह गए बहुत बड़ी बात; जानें क्या कहा
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget