एक्सप्लोरर

'आतंकवादी' हमले की साजिश में उस्मान ख्वाजा के भाई आर्सलान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को ऑस्ट्रेलिया में नकली आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के भाई आर्सलान ख्वाजा को ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने नकली आतंकवादी साजिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है. भाई के गिरफ्तारी के बाद उस्मान ख्वाजा ने इस मामले में मीडिया से उनके परिवार की प्राइवेसी को ध्यान में रखने की अपील की है.

ख्वाजा के भाई आर्सलान को मंगलवार को पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के सीनियर पॉलिटिशियन की हत्या के लिए एक नकली आतंकवादी साजिश के मामले में गिरफ्तार किया है. इस मामले में कोर्ट ने आर्सलान को जमानत भी नहीं दी है.

39 साल के आर्सलान को सिडनी में गिरफ्तार किया गया और उन पर झूठे दस्तावेज बनाकर न्याय को प्रभावित करने का आरोप भी है. यह गिरफ्तारी अगस्त में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय परिसर में मिले एक कथित दस्तावेज को लेकर है, जिसमें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजनाओं का जिक्र था.

इसमें पुलिस द्वारा गलती से आर्सलान के साथी और पीएचडी के छात्र मोहम्मद कामेर निलार निजामदीन को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, दस्तावेज की लिखाई कामेरी की लिखाई से न मिलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. इस दस्तावेज में सिडनी पर हमले और पूर्व प्रधानमंत्री माल्कोम टर्नबुल तथा पूर्व उप-प्रधानमंत्री जूली बिशप को मारने की साजिश की योजनाएं थीं.

पुलिस ने अब आर्सलान को इस मामले में गिरफ्तार किया है. एनएसडब्ल्यू काउंटर आतंकवाद और विशेष रणनीति कमांड के सहायक आयुक्त मिक विलिंग ने कहा, "हमारा मानना है कि यह एक पहले से बनाई योजना है और इसे काफी सोच-समझ कर तैयार किया गया था. हम उन परिस्थितियों पर खेद जताते हैं, जिनके कारण कामेर को गिरफ्तार किया गया."

जिस समय आर्सलान की गिफ्तारी हुई, उस समय ख्वाजा भारत के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए नेट पर अभ्यास कर रहे थे. अभ्यास के बाद ख्वाजा ने कहा, "पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मेरे लिए इस समय इस पर किसी भी प्रकार का बयान देना उचित नहीं होगा. मैं आपसे केवल मेरे और मेरे परिवार की निजता का ख्याल रखने की अपील कर सकता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget