एक्सप्लोरर

खोई लय हासिल करने के लिए एमएस धोनी ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

अपनी खोई हुई लय को हासिल करने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने चौथे वनडे से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाया है.

किसी वक्त पर टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी मजबूती माने जाने वाले एमएस धोनी इन दिनों रनों के लिए भी तरस रहे हैं. पहले विदेश में इंग्लैंड और घर में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे. इस खराब प्रदर्शन के बाद धोनी को वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखलाओं के लिये भारतीय टीम में भी नहीं चुना गया है.

ऐसे में धोनी को उम्मीद है कि वो एक बार फिर से पुरानी लय में वापसी कर टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन करेंगे. लगातार लचर प्रदर्शन के कारण दबाव झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले रविवार को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में नेट्स पर जमकर अभ्यास किया.

वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने के बावजूद यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज नेट्स पर अभ्यास के लिये पहुंचा और उन्होंने 45 मिनट तक स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया.

धोनी पिछले कुछ समय से वनडे में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. उन्हें टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ के साथ लंबी बातचीत करते हुए भी देखा गया.

भारत आज यानि सोमवार को चौथे वनडे में वेस्टइंडीज का सामना करेगा. वेस्टइंडीज ने शनिवार को पुणे में तीसरा मैच 43 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी.

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की करने की कवायद में लगे अंबाती रायुडु, युवा केएल राहुल, मनीष पांडे और स्पिन आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

जडेजा ने बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी भी की. चौथे मैच के लिये टीम में शामिल किये गये केदार जाधव ने भी अभ्यास सत्र में भाग लिया.

हालांकि तीसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज़ में वापसी करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने रविवार को अभ्यास नहीं किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget