एक्सप्लोरर

Video: UAE के इस खिलाड़ी ने लगाया इतना लंबा छक्का, स्टेडियम की छत पर जा पहुंची बॉल

SL vs UAE: श्रीलंका के खिलाफ यूएई के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा. उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Junaid Siddique Monstrous Six: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. श्रीलंका ने 79 रनों के बडे़ अंतर से मैच अपने नाम किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 152/8 का स्कोर बनाया था. स्कोर का पीछा करते हुए यूएई की टीम 73 रनों पर ही सिमट गई. हालांकि इस मुकाबले में यूएई के 10वें नंबर के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान इतना लंबा छक्का जड़ा की गेंद स्टेडियम के छत पर जा गिरी. उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जुनैद ने लगाया 109 मीटर लंबा छक्का
यूएई के नंबर 10 के बल्लेबाज जुनैद सिद्दकी ने मैच के 17वें ओवर में चमीरा की गेंद पर 109 मीटर गगनचुंबी छक्का लगाया. छक्का इतना लंबा था कि गेंद सीधे स्टेडियम के छत पर जा गिरी. वहीं गेंद इतना दूर जाने पर खुद जुनैद को भी भरोसा नहीं हुआ. आपको बता दें कि जुनैद ने इस छक्के के बदौलत अनोखा कारनामा करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया है. वह इस टूर्नामेंट में अबतक सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.

जुनैद के इस छक्के के वीडियो को आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है. इस शॉट को खेलने के बाद जुनैद गेंद को अंत तक देखते रहे. वहीं उन्होंने यह विशाल छक्का जड़ने के बाद अपने मस्ल्स को देखने लगे. जुनैद ने अपनी पारी में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए.

मियाप्पन ने ली हैट्रिक
यूएई के लेग ब्रेक बॉलर कार्तिक मियाप्पन टी20 वर्ल्ड कप 2022  में पहली हैट्रिक  लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक के बाद एक तीन विकेट चटकाए. उनकी इस धारदार गेंदबाजी ने श्रीलंका की तेज रफ्तार को भी थाम दिया. श्रीलंका की टीम जहां एक समय ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही थी और 200 के करीब पहुंच सकती थी, वह टीम इस हैट्रिक के बाद महज 152 रन पर ही सीमित रह गई.

यह भी पढ़ें:

Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक, यूएई के गेंदबाज ने तीन गेंदों में थाम दी श्रीलंका की रफ्तार

Asia Cup 2023: एशिया कप की मेजबानी छिनने के बाद बौखलाया पाकिस्तान, एशियन क्रिकेट काउंसिल से बाहर होने की दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget