एक्सप्लोरर

World Cup 2019 IND vs WI: क्रिस गेल बोले, 'दो तिहरे शतक, विश्व कप में दोहरा शतक सबसे ऊपर'

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि उनके करियर में टेस्ट में लगाए गए दो तिहरे शतक और 2015 विश्व कप में लगाया गया दोहरा शतक सबसे ऊपर स्थान रखते हैं.

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि उनके करियर में टेस्ट में लगाए गए दो तिहरे शतक और 2015 विश्व कप में लगाया गया दोहरा शतक सबसे ऊपर स्थान रखते हैं.

गेल ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक निश्चित तौर पर मेरे करियर में सबसे ऊपर रहेंगे, साथ ही विश्व कप में दोहरा शतक भी, लेकिन इसके अलावा भी काफी कुछ है. ईमानदारी से कहूं तो बहुत लंबी सूची है लेकिन अभी मैं यहीं तक सीमित रहूंगा."

गेल भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं.

गेल ने कहा, "मैंने वेस्टइंडीज के लिए खेलने के हर पल का लुत्फ उठाया. जैसा कि मैंने कहा, यहां अंत नहीं है. मेरे पास अभी कुछ और मैच हैं. शायद एक और सीरीज.. कौन जानता है, देखते हैं क्या होता है."

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मेरे करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए. मुझे यह कहना होगा कि मैंने हर पल का लुत्फ उठाया. हमने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन पल बिताए."

गेल ने 1999 में वनडे में और 2000 में टेस्ट में पदार्पण किया था. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 18,000 रन बनाए हैं.

खुद को यूनिवर्स बॉस कहने वाले गेल ने कहा, "मैं बिना किसी शक के महान खिलाड़ियों के साथ खड़ा हू्ं."

गेल से जब पूछा गया कि वह विंडीज क्रिकेट में अगला बड़ा सितारा किसे देखते हैं तो उन्होंने कहा, "निकोलस पूरन काफी खतरनाक युवा खिलाड़ी हैं, मेरा विश्वास कीजिए. मुझे पूरन के काम की तारीफ करनी होगी. यह एक युवा खिलाड़ी के लिए अच्छी बात है कि वह अभी टीम में आया और आगे जाकर विश्व का बड़ा खिलाड़ी बन सकता है."

गेल ने शई होप की भी सराहना करते हुए कहा, "होप भी निश्चित तौर पर बेहतरीन हैं. विंडीज क्रिकेट में वह बड़ा रोल अदा करेंगे. वह भविष्य में कप्तान भी हो सकते हैं."

गेल ने कहा कि पूरन, होप और शिमरोन हेटमायेर के रहते विंडीज का भविष्य उज्जवल लगता है.

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर बिना किसी शंका के वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है. यह पूरन और हेटमायेर जैसे युवा खिलाड़ियों पर है कि वह अपने आप पर विश्वास करें."

वेस्टइंडीज को गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत का सामना करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget