एक्सप्लोरर

T-20 World Cup: कोरोना वायरस के बावजूद इसलिए वर्ल्ड कप टालने पर नहीं हो रहा विचार

T-20 World Cup: इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है. हालांकि कोरोना वायरस की वजह से वर्ल्ड कप खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

T-20 World Cup: कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन थम गया है. इतना ही नहीं महामारी के कहर के कारण ही ओलंपिक खेलों को भी एक साल के लिए टाला गया है. हालांकि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के कार्यक्रम में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ. आयोजकों को उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला यह टूर्नामेंट अपने तय समय पर होगा.

टी-20 विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉक्ले के ने कहा, "हम खुद को उस सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाना चाहते हैं, जहां से हम तय कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर सकें. हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम के अनुसार होगा. हम सभी पहलुओं से इस पर गौर कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "हम आयोजन समिति, आईसीसी और सभी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं. अगर कुछ बदलाव होता है तो हम सबको इससे अवगत कराएंगे. लेकिन अभी के लिए केवल सात महीने ही बचा है और हमारे पास थोड़ा ही समय है."

हॉक्ले ने कहा, " खेल आयोजन के कई टूर्नामेंट के सीजन काफी लंबे हो गए हैं. हमारा अब भी मानना है कि टी-20 विश्व कप आयोजित होने के लिए मजबूत स्थिति में है क्योंकि यह अब अगले 10-20 साल बाद ही यहां दोबारा आने वाला है. टिकट बिक्री को लेकर हम पहले ही उत्साहित हैं."

आईसीसी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि टी-20 विश्व कप के स्थगित होने का कोई सवाल ही नहीं है और यह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा.

आईपीएल पर सवालिया निशान कयाम

कोरोना वायरस की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का टलना लगभग तय है. 15 अप्रैल से आईपीएल के शुरू होने की संभावना लॉकडाउन की वजह से नहीं के बराबर हैं. ऐसी खबरें सामने आई हैं कि अगर ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप का आयोजन रद्द होता है तो उस वक्त आईपीएल करवाने पर विचार किया जा सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर आईपीएल पर किसी तरह की स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है.

IPL 2020: क्यों आईपीएल में धोनी पड़ते हैं मलिंगा पर भारी? दिग्गज खिलाड़ी ने खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI कब लेगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला? तारीख आई सामने
BCCI कब लेगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला? तारीख आई सामने
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
'संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान...', IPL 2027 से पहले उठी मांग
'संजू सैमसन को बनाओ CSK का कप्तान...', IPL 2027 से पहले उठी मांग
15 अगस्त को रैना ने भी लिया संन्यास, खबर सुनकर कैसा था धोनी का रिएक्शन
15 अगस्त को रैना ने भी लिया संन्यास, खबर सुनकर कैसा था धोनी का रिएक्शन

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget