एक्सप्लोरर

ऑल-राउंडर मोइन अली ने की स्टंप माइक की आवाज बढ़ाने की सिफारिश

हाल ही में गैब्रियल और रूट के बीच हुए विवाद के बाद मोइन अली ने कहा कि मैच के दौरान स्टंप माइक की आवाज और बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसे खिलाड़ियों को पकड़ा जा सके.

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रियल द्वारा समलैंगिकता पर की गई टिप्पणी के बाद कहा कि मैच के दौरान स्टंप माइक की आवाज और बढ़ाई जानी चाहिए ताकि ऐसे खिलाड़ियों को पकड़ा जा सके.

गेब्रियल ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंट लूसिया में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान मेहमान टीम के कप्तान जोए रूट से बहस के दौरान समलैंगिकता से संबंधित टिप्पणी की थी जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया.

इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस समेत कुछ लोगों का मानना है कि स्टंप माइक की आवाज कम कर दी जानी चाहिए.

मोइन ने क्रिकेट वेबसाइट से बात करते हुए कहा, "अब समय आ गया है कि लोग अच्छा बर्ताव करें. स्टंप माइक की आवाज बढ़ा दी जाए. उसे कम करने की क्या जरूरत है? ताकि लोग अभद्र भाषा का उपयोग कर सके? व्यतिगत बयानबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है."

मोइन ने कहा, "यह बुरा है क्योंकि शेनन एक अच्छा और शांत आदमी है लेकिन समाज इसी तरह का है. लोगों के मुंह से चीजें बाहर आ जाती है. आप इससे बचकर नहीं निकल सकते. आपको सचेत रहना होगा."

उन्होंने यह भी माना कि स्टंप माइक के जरिए मनोरंजक चीजें भी रिकॉर्ड हो सकती हैं, जैसा की भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुई सीरीज में हुआ.

मोइन ने कहा, "सोचिए वह पुरानी कहानियां, अगर हम उन्हें रिकॉर्ड कर पाते. हम अब ऐसा कर सकते हैं. हमेशा अभद्र भाषा का उपयोग करने की जरूरत नहीं है, आप मजाक कीजिए. हम लोगों को खेल से जोड़ना चाहते हैं, स्लेजिंग करने के अन्य तरीकें हैं. अगर आप यह नहीं मानते कि दूसरा खिलाड़ी अच्छा है, तो उसे यह बताइए. उनके क्रिकेट के बार में स्लेज कीजिए लेकिन व्यक्तिगत तौर पर कुछ मत बोलिए. माइककी आवाज बढ़ाई जाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget