एक्सप्लोरर

TNPL: तिरुवल्लुर वीरंस के कोच बने भरत अरूण, मुरलीधरन होंगे मेंटर


TNPL: तिरुवल्लुर वीरंस के कोच बने भरत अरूण, मुरलीधरन होंगे मेंटर

नई दिल्ली/चेन्नई: भारतीय टीम का गेंदबाज़ी कोच बनने की खबरों के बीच टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरूण टीएनपीएल की फ्रेंचाइजी वीबी तिरुवल्लुर वीरंस के कोच बन गए हैं. 


तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) की फ्रेंचाइजी वीबी तिरुवल्लुर वीरंस ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर भरत अरूण को टीम के साथ जोड़ा है. भरत के अलावा मुरली टीम के मेंटर की भूमिका में होंगे. 


वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े गेंदबाज़ी लिजेंड मुरलीधरन ने टीम के साथ जुड़ने के बाद अपने बचपन की यादों साझा करते हुए कहा, 'तमिलनाडु से मेरा बेहद खास लगाव रहा है क्योंकि मेरे पूर्वज यहीं के हैं. टीएनपीएल में वीरंस टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं. यह लीग मेरे लिए तमिलनाडु को कुछ वापस देने का सुनहरा मौका लेकर आई है.'


इतना ही नहीं टीम के साथ जुड़ने के साथ ही मुरली ने अपनी रणनीति को भी ज़ाहिर कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो टीम के मेंटर है लेकिन वो टीम के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिहाज़ से काम करेंगे. मुरली ने कहा, 'हालांकि मैं मुख्य कोच नहीं हूं लेकिन मैं युवा खिलाड़ियों की ज्यादा से ज्यादा मदद करूंगा.' 


TNPL: तिरुवल्लुर वीरंस के कोच बने भरत अरूण, मुरलीधरन होंगे मेंटर

खुद के कोच और मुरली के मेंटर बनने पर कोच भरत अरूण ने मुरली की तारीफ करते हुए कहा, 'यह बहुत ही खुशी की बात है कि मुरली वीरंस टीम का हिस्सा होंगे और युवा खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे. हमारे लिए ये सम्मान की बात है कि मुरली खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा करेंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे.'


टीम इंडिया के नए कोच के ऐलान के बाद से सपोर्ट स्टाफ को लेकर खींचतान जारी है. बीते मंगलवार को बीसीसीआई ने ये ऐलान किया था कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच, जबकि राहुल द्रविड़ विदेशी दौरों पर बल्लेबाज़ी कोच और ज़हीर खान पूर्णकालिक गेंदबाज़ी कोच होंगे. लेकिन इस पर पलटी मारते हुए बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी कोच पर फैसला रोक दिया गया है. 


खबरों के मुताबिक रवि शास्त्री, भरत अरूण को गेंदबाज़ी कोच के रूप में अपने साथ रखना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget