एक्सप्लोरर

India vs Australia: टिम पेन को है अपने गेंदबाजों पर भरोसा, भारतीय कप्तान विराट कोहली को देंगे चुनौती

चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने अपने गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने चुनौती पेश कर दी है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन का मानना है कि उनके तेज गेंदबाजों में इतनी क्षमता है कि वे भारत के करिश्माई कप्तान विराट कोहली को अपनी गेंदबाजी से ‘परेशान’ कर सकें. पेन ने साथ ही अपने तेज गेंदबाजों से अपील की कि वे छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अधिक ‘भावुक’ नहीं होने की सलाह दी है.

पेन ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हमारा तेज गेंदबाजी आक्रमण अपने कौशल के अनुरूप प्रदर्शन करता है तो वे उसे (कोहली को) परेशान कर पाएंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभी जब हम काफी अधिक भावुक हो जाते हैं तो हम अपनी राह से थोड़ा भटक सकते हैं. मुझे यकीन है कि ऐसा समय भी आएगा जब वे तूफानी गेंदबाजी कर रहे होंगे. लेकिन हमें अपना धैर्य बरकरार रखने की जरूरत है जिससे कि हम अपने कौशल के अनुरूप काम कर सकें.’’

स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल के बैन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की बदलती टीम संस्कृति पर काफी चर्चा हो रही है. कोच जस्टिन लैंगर ने भी मैदान पर प्रतिस्पर्धी होने के साथ-साथ सिद्धांतों के शीर्ष पर भी होने के महत्व पर बल दिया है.

कोहली इससे पहले भी दो बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं और आम तौर पर आक्रामक रुख अपनाने वाले भारतीय कप्तान ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में मैदान पर छींटाकशी की शुरुआत उनकी ओर से नहीं होगी.

पेन ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी को उनकी टीम कोहली को निशाना बनाने से नहीं हिचकिचाएगी लेकिन वे अपना काम सतर्कता के साथ करेंगे.

पेन ने कहा, ‘‘मैंने जो देखा है उसके अनुसार वह ऐसा व्यक्ति है जिसे इस तरह की चीजें पसंद हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसा समय आया कि हमें उसे कुछ बोलने की जरूरत होगी तो मुझे लगता है कि हमें उसे कुछ कहना होगा, मुझे यकीन है कि हम ऐसा करेंगे. अगर हम उसके खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर रहे होंगे और उसे परेशान कर रहे होंगे तो मुझे नहीं लगता कि हमें उसे कुछ बोलने की जरूरत है.’’

पेन ने कहा कि जब तक हद पार नहीं होती तब तक कोहली से आमने सामने के मुकाबले में कोई दिक्कत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ी उस तरीके से खेलें जो उनके अनुकूल है. अगर आप ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे कोहली जैसे किसी खिलाड़ी के साथ आमने सामने का मुकाबला पसंद है तो आपकी मर्जी.’’

पेन ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि हद पार करने की जरूरत है और मुझे नहीं लगता कि जिन खिलाड़ियों को आम तौर पर ऐसा करना पसंद नहीं है उन्हें इसकी शुरुआत करने की जरूरत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget