एक्सप्लोरर

इन 3 कारणों से मिली भारत को पाकिस्तान पर जीत, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसे टीम इंडिया ने बिखेरा जलवा

INDW vs PAKW T20 World Cup 2024: भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली जीत है.

India beats Pakistan Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. यह इस वर्ल्ड कप में भारत की पहली जीत है, इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से हार मिली थी. पाकिस्तान इससे पहले केवल 3 बार टी20 मैचों में भारत को हरा पाया था, वहीं भारत की यह अपने पड़ोसी देश के खिलाफ कुल 13वीं जीत है. तो चलिए जानते हैं कि इस बार भारत की जीत के 3 मुख्य कारण क्या रहे.

1. बैटिंग ने संभाली कमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को याद करें तो भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाया था. उन्होंने 15 रन बनाए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले मैच में भारत का प्रदर्शन कितना खराब रहा. मगर चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने सधा हुआ प्रदर्शन किया. स्मृति मंधाना हालांकि 7 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन दुबई की स्लो पिचों पर खासतौर पर शेफाली वर्मा ने 32 रन और कप्तान हरमनप्रीत ने 29 रन की अहम पारी खेली. जेमिमा रोड्रीगेज ने भी 23 रनों का योगदान दिया. इस बार बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया.

2. अरुंधति रॉय का जलवा

अरुंधति रॉय फिलहाल बढ़िया लय में चल रही हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 19 रन दिए और 3 अहम विकेट भी चटकाए. पाकिस्तान एक छोर से लगातार विकेट गंवा रहा था, लेकिन निदा डार ने एक छोर संभाला हुआ था. उन्होंने 28 रन बना लिए थे, लेकिन अरुंधति रॉय ने निदा को बोल्ड करके भारतीय टीम का मैच में दबदबा बढ़ाया.

3. लगातार अंतराल पर लिए विकेट

न्यूजीलैंड टीम ने भारतीय गेंदबाजी की पोल खोल कर रख दी थी, जहां विशेष रूप से डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई थी. मगर पाकिस्तान की बैटिंग पर टीम इंडिया ने शुरुआत से ही दबदबा बनाकर रखा. आलम यह था कि भारत ने पाकिस्तान की आधी टीम को 52 रन के स्कोर तक पवेलियन भेज दिया था. अंत में पाक टीम निर्धारित 20 ओवरों में 105 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें:

Women's T20 WC 2024: पाकिस्तान को हराने का भारत को मिला फायदा, पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
BMC Election 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट, लोगों से भी मतदान करने की अपील की
बीएमसी चुनाव 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट

वीडियोज

Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : BMC चुनाव के बीच Sanjay Raut का बड़ा बयान । Fadnavis
Green Power, Green Profits! Budget 2026 में EV और Renewable Sector का धमका | Paisa Live
Maharashtra BMC Polls 2026 News Update : वोटर्स ने लगाया EVM मशीन बंद होने का आरोप । Fadnavis
Budget 2026 में बड़ा धमाका | Stand-Up India II से मिलेगा ₹2 करोड़ तक Loan | Paisa Live
Trump के फैसलों से हिली Reliance | ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट या निवेश का मौका? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
ED बनाम ममता बनर्जी: सुप्रीम कोर्ट में बोले सॉलिसिटर जनरल- जांच में दखल देना स्तब्ध करने वाली घटना
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका-इजराइल का हाथ'
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
Iran protests LIVE: क्या अमेरिका आज हमला करेगा? ट्रंप ने कहा, 'मैं नज़र रख रहा हूं'; अबतक 3,400 से अधिक लोगों की मौत
BMC Election 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट, लोगों से भी मतदान करने की अपील की
बीएमसी चुनाव 2026: अक्षय से जॉन और श्रद्धा कपूर तक, तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने डाले वोट
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दुनिया में किस देश का सबसे पॉवरफुल है पासपोर्ट, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में जल्द शुरू होंगे EWS एडमिशन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget