एक्सप्लोरर

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, धर्मशाला जैसा खेले तो सीरीज़ उनकी होगी

श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान तिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे वनजे में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली श्रृंखला जीत पाएगी.

मोहाली: श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान तिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे वनजे में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली श्रृंखला जीत पाएगी.

परेरा ने तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह श्रृंखला जीतने का अच्छा मौका है. कई टीमों ने भारत में श्रृंखला नहीं जीती है. हम कुछ विशेष करना चाहते हैं, जैसा कि हमने धर्मशाला में किया.’’ प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंका को धर्मशाला में अतिरिक्त रात गुजारनी पड़ी और वे आज सुबह ही यहां पहुंचे. टीम दोपहर बाद पीसीए स्टेडियम पहुंची और आसमान में छाए बादलों के बीच सर्द मौसम में अभ्यास किया.

परेरा से जब यह पूछा गया कि क्या टीम पर अतिरिक्त दबाव है तो उन्होंने इससे इनकार किया.

उन्होंने कहा, ‘‘यह दबाव नहीं है. यह हमारे लिए एक अन्य मैच है. सभी को पता है कि अगर हम कल जीत दर्ज करेंगे तो श्रृंखला जीत जाएंगे. हम अपना 200 प्रतिशत देंगे.’’ धर्मशाला में 12 हार के क्रम को तोड़ने के बाद श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से भरी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत कड़ी वापसी करेगा जैसे उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे गंवाने के बाद अगले दो मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला जीती थी.

परेरा ने कहा, ‘‘हां वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन हमारा ध्यान अपने काम पर है. 12 बार के बाद जीत दर्ज करना अच्छा है और हमें पता है कि अगर हम इस प्रदर्शन को दोहरा पाए तो कल हम जीत जाएंगे.’’ श्रीलंका के कप्तान परेरा को इस मैदान पर खेलने का अनुभव है क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे हैं.

रात को हुई बारिश के कारण अधिकांश समय ढककर रखे गए विकेट के संदर्भ में परेरा ने कहा, ‘‘यह अच्छा बल्लेबाजी विकेट लग रहा है.’’ टीम के बारे में परेरा ने कहा कि सिर्फ धनंजय डिसिल्वा पूरी तरह फिट नहीं हैं.

कप्तान ने कहा, ‘‘15 खिलाड़ियों में से सिर्फ वहीं फिट नहीं है.’’ धर्मशाला में अजिंक्य रहाणे को भारत के अंतिम एकादश में जगह नहीं देने के बारे में पूछने पर परेरा ने कहा, ‘‘मैं भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं. इसलिए मैं नहीं कह सकता कि वह क्यों नहीं खेला. बेशक वह अच्छा बल्लेबाज है. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget