एक्सप्लोरर

भारतीय टीम में पहली बार एक साथ मैदान पर उतरेगी दो भाईयों की जोड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में एक साथ दो भाईयों की जोड़ी को टीम में शामिल किया गया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. इसके साथ ही भारतीय टीम में पहली बार एक साथ दो भाईयों की जोड़ी को शामिल किया गया है. यह जोड़ी है हार्दिक-क्रुणाल (पंड्या ब्रदर्स) और दीपक-राहुल (चहर ब्रदर्स) की.

इससे पहले भी भाईयों की जोड़ी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ दो भाईयों की जोड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. हार्दिक और क्रुणाल जहां सगे भाई है तो वहीं दीपक राहुल के चचेरे भाई लगते हैं.

राहुल ने हाल ही वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. हालांकि उनके भाई दीपक साल 2018 से भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं. दीपक भारतीय टीम के लिए एक वनडे और दो टी-20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं जबकि राहुल को एक टी-20 मुकाबले में मौका मिला है.

वहीं पंड्या ब्रदर्स की बात करें तो हार्दिक ने अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी स्थिति मजबूत कर चुके हैं. हार्दिक कई अहम मौकों पर भारतीय टीम को गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी मुश्किल से उबारा है. मौजूदा समय में हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम का सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर माना जाता है. हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर हार्दिक को आराम दिया गया था लेकिन उनके भाई क्रुणाल भारतीय टीम में शामिल थे.

साल 2016 में डेब्यू करने वाले हार्दिक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. हार्दिक अबतक कुल 11 टेस्ट, 54 वनडे और 38 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

वहीं हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल ने साल 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. क्रुणाल भारतीय टीम में अबतक सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही खेलने का मौका मिला है और 14 मैचों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

हालांकि अब देखना यह होगा की भारतीय टीम के अंतिम-11 में दोनों में से किस भाई की जोड़ी को खेलने का मौका मिलता है.

भारतीय टीम की 'ब्रदर्स हिस्ट्री'

हार्दिक-क्रुणाल और दीपक-राहुल की जोड़ी के अलावा भी भाईयों की जोड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसमें सबसे मशहूर नाम इरफान और यूसुफ पठान का है.

एक गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम में इरफान पठान का आगाज शानदार रहा लेकिन समय के साथ वह अपनी लय खोते चले गए जिसकी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें दरकिनार कर दिया. इरफान कई महत्वपूर्ण सीरीज में भारत  को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. भारत के लिए इरफान 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

वहीं इरफान के मुकाबले यूसुफ का करियर कुछ खास नहीं रहा. यूसुफ एक विस्फोटक ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे लेकिन कुछ पारियों को छोड़ दें तो वह बेअसर साबित हुए.

यूसुफ ने 57 वनडे और 22 टी-20 मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

इरफान-यूसुफ के अलावा मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ की जोड़ी भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget