एक्सप्लोरर

IPL 2022: प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई, इन 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

पांच बार की विजेता का मुंबई का इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन रहा. मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने भी इस सीजन आशा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. इनमें रोहित शर्मा, ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं.

IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टूर्नामेंट में अब तक 59 मुकाबले खेले जा चुके हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी है. जल्द ही 3 और टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेंगी. वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस बनी. MI ने 12 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं. 6 अंकों के साथ मुंबई पॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है. पांच बार की विजेता का इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन रहा. मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने भी इस सीजन आशा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. इनमें रोहित शर्मा, ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं.

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस साल काफी फीके नजर आए. 1-2 मुकाबलों को छोड़ दें तो उन्होंने इस सीजन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली है. रोहित ने 12 मैच की 12 पारियों में 18.17 की औसत और 125.28 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ा है. आईपीएल 2022 में अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रन है.

कीरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 14.40 की औसत, 107.46 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन में कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ा है. इस सीजन अभी तक उनका सर्वाधिक स्कोर 25 रन है.

ईशान किशन
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन इस साल बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल रहे. मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा मनी पाने वाले किशन ने इस साल आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है. उन्होंने आईपीएल 2022 में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं और 29.73 की औसत, 117.20 के स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं. आईपीएल के शुरुआत 1-2 मैचों में ही उनका बल्ला चला, इसके बाद वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस साल अभी तक उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 81 रन है. 

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, पर इन 3 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से हुई बाहर, इन 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget