एक्सप्लोरर

IPL 2023: ये तीन गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स में ले सकते हैं काइल जैमिसन की जगह, नीलामी में रहे थे अनसोल्ड

IPL 2023: आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को काइल जैमिसन के रूप में बड़ा झटका लगा है. जैमिसन स्ट्रेस फ्रेक्चर की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन को शुरू होने में अब लगभग 1 महीने का ही समय बचा है. आगामी सीजन का पहला मुकाबला गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा. सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका काइल जैमिसन के रूप में लगा है जो स्ट्रेस फ्रेक्चर की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. अभी तक उनकी जगह पर टीम ने किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का एलान नहीं किया है.

काइल जैमिसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन के दौरान 1 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था. वहीं उनके बाहर हो जाने के बाद अब टीम के पास सिर्फ 2 विदेशी तेज गेंदबाजों का विकल्प बचा है, जिसमें एक साउथ अफ्रीका के ड्वेन प्रिटोरियस और दूसरे श्रीलंका के मथीसा पथिराना हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब मिनी ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रहने वाले कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं, जिनको वह काइल जैमिसन की जगह पर टीम में शामिल कर सकती है. इसमें एक नाम ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय का शामिल है जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी सहयोग दे सकते हैं. टाय के पास टी20 क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव भी हासिल है जिसमें वह अब तक 8.18 के इकॉनमी के साथ 301 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. हाल में ही खत्म हुई बिग बैश लीग में भी टाय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए थे.

यह 2 अन्य तेज गेंदबाज भी टीम के लिए विकल्प के तौर पर बेहतर साबित हो सकते हैं

एंड्रयू टाय के अलावा अन्य विकल्पों पर नजर डाली जाए को उसमें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जे का नाम भी शामिल है. 22 साल के इस तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया था. गेराल्ड ने 9 मैचों में खेलते हुए जहां 17 विकेट अपने नाम किए वहीं उनका इकॉनमी रेट 8.07 का रहा था. अपने इस प्रदर्शन के दम पर गेराल्ड को साउथ अफ्रीका टीम में भी जगह मिल गई है.

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के पास तीसरे विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ का नाम है. अपनी गति से बल्लेबाजों को तकलीफ में डालने वाले मेरेडिथ ने आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस की टीम से खेला था जिसमें वह 8 मैचों में सिर्फ 8 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हुए थे.

यह भी पढ़े...

ICC Test Ranking: 40 साल की उम्र में जेम्स एंडरसन बने नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, तोड़ दिया 87 साल पुराना रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget