एक्सप्लोरर

नंबर 4 पर खेलने को तैयार है टीम इंडिया का सबसे अनुभवी बल्लेबाज़

IND vs WI: टीम इंडिया के टेस्ट टीम के उप-कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हैं.

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाज़ सस्ते में आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. जिसके बाद टीम इंडिया की असली परेशानी शुरु हुई यानि नंबर 4 और मिडिल ऑर्डर की. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने में नाकाम रही और जिस एक परेशानी का ज़िक्र विश्वकप से सालभर पहले से उस मामले में हम विफल नज़र आए. अब टीम इंडिया के टेस्ट उप-कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे ने कहा है कि उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करना पसंद है. रहाणे ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक अवार्ड समारोह के मौके पर कहा,
रोचक बात है कि, पुरस्कर वितरण में मेरा नंबर चार है. मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं. यह मेरा पसंदीदा स्थान है.
रहाणे सीएबी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा ले रहे थे. रहाणे के इस बयान के बाद अब ये बहस भी तेज़ हो गई है कि क्या अब अगले विश्वकप और भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को किसी अनुभवी बल्लेबाज़ को इस स्थान पर आजमाना चाहिए. क्योंकि रिषभ पंत से लेकर विजय शंकर तक सभी को इस स्थान पर आजमाया गया है लेकिन कोई भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है. इसके अलावा भारत को विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में भारत को पसंदीदा टीम माना जा रहा है, लेकिन रहाणे ने कहा है कि यह सीरीज आसान नहीं होगी. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि वह खतरनाक और हैरान करने वाली टीम है. मैं वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने को तैयार हूं." रहाणे ने कहा, "यह अहम है कि हम उनकी इज्जत करें और अपना खेल खेलें, जिस तरह से खेलते आ रहे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में. मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूं. मेरा ध्यान हमेशा से टीम में अपना योगदान देने पर होता है." रहाणे ने एनसीए में अपने आर्दश राहुल द्रविड़ के साथ अभ्यास करने पर भी बात की. रहाणे ने कहा, "मैं बेंगलुरू में इसलिए अभ्यास कर रहा था, क्योंकि मुंबई में इस समय भारी बारिश हो रही है. मैं राहुल द्रविड़ के साथ अभ्यास करना चाहता था. मैं हमेशा से उनको देखता आया हूं, वह मेरे रोल मॉडल खिलाड़ियों में से एक हैं. मैं इस बात से खुश हूं कि वह इस समय बेंगलुरू में हैं. वहां मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं." विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर रहाणे ने कहा, "यह अच्छी चीज है. हर टेस्ट मैच और हर टेस्ट सीरीज अब खास है. इस प्रारूप को लेकर सबसे अच्छी बात यह है कि आपको हर दिन अपने रूटीन के हिसाब से काम करना होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget