एक्सप्लोरर

मौजूदा टेस्ट क्रिकेट में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहते हैं विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए उससे किसी तरह का छेड़ छाड़ नहीं की जानी चाहिए.

भारत क्रिकेट टीम के करिश्माई कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी है. विराट कोहली नहीं चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट को पांच के बजाय चार दिन का कर दिया जाए. वहीं आईसीसी क्रिकेट के इस पारंपरिक प्रारूप को बढ़ावा देने के लिये इसमें कुछ बदलाव करना चाहती है.

हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले कोहली इस प्रारूप में पूरे जुनून के साथ खेलते हैं और उसी तरह से इसके बारे में बात भी करते हैं.

कोहली ने ‘विजडन’ से कहा, ‘‘जब आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आपको जो संतुष्टि मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है क्योंकि आप जानते हो कि यह कितना चुनौतीपूर्ण है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का सबसे खूबसूरत प्रारूप है. मैं नहीं चाहता कि इसे चार दिन का कर दिया जाए.’’

कोहली से पूछा गया कि क्या उन्हें वह प्रस्तावित चार दिवसीय टेस्ट मैचों को पीछे हटने वाले कदम के रूप में मानते हैं, उन्होंने कहा,‘‘निश्चित तौर. इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए.’’

विश्व भर में टी-20 लीग की बढ़ती संख्या से पांच दिवसीय प्रारूप पर खतरा मंडरा रहा है. यहां तक कि वनडे पर भी अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है.

कोहली ने कहा, ‘‘कुछ देशों में ऐसी स्थिति है. यह खेल को देखने वाले लोगों की जागरूकता पर निर्भर करता है. अगर आप साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की बात करो तो वहां टेस्ट मैचों में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं क्योंकि वहां के लोग खेल को समझते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर आप वास्तव में खेल को समझते हो, अगर आप वास्तव में खेल को चाहते हो तो आप टेस्ट क्रिकेट को समझते हो और आप जानते हो कि यह कितना रोमांचक है. जब आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हो तो आपको जो संतुष्टि मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है क्योंकि आप जानते हो कि यह कितना चुनौतीपूर्ण है.’’

आईसीसी 2019 से नौ टीमों के दो साल की टेस्ट विश्व चैंपियनशिप की शुरुआत करेगी. इसके अलावा 13 टीमों की वनडे लीग भी शुरू होगी.

कोहली आगामी टेस्ट चैंपियनशिप के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इससे टेस्ट क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा. इससे हर सीरीज अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाएगी. चैंपियनशिप के दौरान उतार चढ़ाव आएंगे जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रहा हूं. जिन टीमों को टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है वे इसको लेकर रोमांचित होंगी.’’

इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि अपने पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र कप्तान हैं जिनसे उन्होंने कप्तानी सीखा.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकतर सीख एमएस (धोनी) से ली. मैं कई बार स्लिप में उनके पास खड़ा रहा और मुझे करीब से उन्हें समझने का मौका मिला.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget