एक्सप्लोरर

संजू सैमसन को बेहतर विकल्प बताने के बाद अब गौतम गंभीर ने दिया रिषभ पंत का साथ

गौतम गंभीर ने पंत का सपोर्ट करते हुए कहा कि सिर्फ विराट कोहली को ही नहीं कोच रवि शास्त्री को भी पंत से बात करनी चाहिए. तो वहीं टीम मैनेजमेंट को पंत का साथ देना चाहिए.

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने गुरुवार को कहा कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर दबाव बनाना सही नहीं है. गंभीर का कहना है कि टीम प्रबंधन को उनसे बात करनी चाहिए और उनका साथ देना चाहिए. पंत को खेल के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम में जगह मिली है. एक ओर जहां वे टेस्ट में अच्छा करने में सफल रहे हैं तो वहीं सीमित ओवरों में उनका शॉट चयन तथा लापरवाह रवैया लोगों के निशाने पर रहा है. गंभीर ने राष्ट्रीय राजधानी में स्प्रे-मूव के फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जु़ड़ने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी युवा खिलाड़ी के ऊपर इस तरह का फोकस करेंगे तो परेशानी होगी. अभी उन्हें एक-डेढ़ साल ही हुआ है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में. इतने में ही वो टेस्ट में दो शतक जमा चुके हैं. अगर आप बोलेंगे कि आपको उनके शॉट सेलेक्शन से परेशानी है तो ये उनका खेल है. आप उनको टीम में लीजिए या नहीं लीजिए. अगर आप उनको चुन रहे हैं तो फिर आप उनका साथ दीजिए क्योंकि एक युवा खिलाड़ी की इतनी आलोचना सही नहीं है." गंभीर ने कहा, "सिर्फ विराट कोहली को ही नहीं कोच रवि शास्त्री को भी पंत से बात करनी चाहिए. टीम प्रबंधन का काम ही यही है कि आपका जो खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है या फिर गलत शॉट सेलेक्शन कर रहा है, उससे बात कर उसे फॉर्म में लाया जाए और उसके खेल को सुधारा जाए. पंत को स्वतंत्रता देने की जरूरत है." भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रहीं है. वह विश्व कप से बाद से टीम में नहीं हैं और लगातार चयनकर्ताओं से आराम मांग रहे हैं. धोनी के संन्यास की खबरों पर गंभीर ने कहा, "मैंने हमेशा से कहा है कि संन्यास का फैसला हर किसी का निजी फैसला है. मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि उनकी रणनीति क्या है क्योंकि अगर आप भारत के लिए खेलते तो आप सीरीज का चुनाव अपने हिसाब से नहीं कर सकते." गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में लगातार उठ रहे हितों के टकराव के मुद्दों पर भी अपनी राय रखी. हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कोच बनाए गए राहुल द्रविड़ पर हितों के टकराव का आरोप है. इस पर गंभीर ने कहा, "यह काफी मुश्किल सवाल है. राहुल अगर एनसीए के कोच रहते हैं तो इससे बेहतर बात एनसीए, भारत और देश के युवा खिलाड़ियों के नहीं हो सकती." भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने हाल ही में अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा था कि विराट कोहली को घर में होने वाले टेस्ट मैचों से जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए ताकि उन्हें विदेशों के लिए बचाया जा सके. गंभीर ने कहा, "अगर कोई अच्छा है तो उसे हर परिस्थिति में खेलना चाहिए. ऐसा नहीं है कि आप किसी को सिर्फ विदेशों के लिए चुनें. आप इस तरह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं." बुमराह हालांकि चोटिल हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. गंभीर ने कहा कि बुमराह की कमी निश्चित तौर पर भारतीय टीम को खलेगी. बुमराह के न होने पर गंभीर ने कहा, "वह टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज हैं. उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी. इससे मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को तीन टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा. बुमराह किसी भी टीम के लिए किसी भी प्रारूप में बड़ा खतरा है और वो टीम में नहीं है इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा." इस सीरीज में रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किया गया है. गंभीर ने रोहित को टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुने जाने पर कहा, "उन्होंने विश्व कप में पांच शतक लगाए हैं तो उनका टेस्ट टीम में शामिल होना जाहिर सी बात है. और अगर आप उन्हें टीम में चुनते हैं तो और मध्य क्रम में जगह नहीं है तो रोहित इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि वो अच्छा करेंगे. अगर आप उन्हें चुन रहें तो उन्हें अंतिम-11 में रखें और अगर नहीं रख पाते हैं तो टेस्ट में उन्हें न चुनें. अभी टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी ही एक ऐसी जगह है जहां वो खेल सकते हैं और मुझे लगता है कि वह इसके लिए तैयार हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget