एक्सप्लोरर

जानें, टीम इंडिया के स्टार एमएस धोनी और पैरामिलिटरी रैजिमेंट का रिश्ता

टीम इंडिया के विकेटकीपर एमएस धोनी ने वेस्टइंडीज़ जानें से इंकार कर दिया है, दरअसल धोनी अब अगले दो महीने तक पैरामिलिटरी रैजिमेंट के साथ रहेंगे, जानें क्या है धोनी का पैरामिलिटरी से रिश्ता.

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारतीय टीम के अगले दौरे यानि वेस्टइंडीज़ टूर से अपना नाम वापस ले लिया है. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली टीम कल 3 अगस्त से शुरु होने वाले वेस्टइंडीज़ टूर के लिए टीम चुनेगी. लेकिन इससे पहले ही धोनी के इस फैसले ने टीम सलेक्शन से पहले अपने आगे के भविष्य पर स्थिति लगभग सपष्ट कर दी है.

बसीसीआई के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है धोनी वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम के साथ जाना नहीं चाहते हैं. धोनी ने फैसला किया है कि वो अगले दो महीने पैरामिलिटरी रैजिमेंट के साथ रहेंगे.

आपको बता दें कि एमएस धोनी टैरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में बतौर लेफिटेंट कर्नल तैनात हैं और इस वजह से ही वो अगला कुछ वक्त इस रेजिमेंट के साथ बिताना चाहते हैं.

कब लेफ्टिनेंट कर्नल बने धोनी: साल 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्वकप की ऐतिहासिक जीत के बाद पैराशूट रेजीमेंट ने उस समय के भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था. धोनी को विभिन्न अवसरों पर सेना के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता के लिए ये सम्मान दिया गया था. जिसके बाद कई मौकों पर धोनी पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ भी नज़र आए.

कपिल के बाद धोनी बने थे दूसरे क्रिकेटर: एमएस धोनी पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित होने वाले दूसरे क्रिकेटर रहे. इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विश्वकप विजेता कपिल देव को भी इसी सम्मान से नवाज़ा गया था.

साल 2015 में ली पैराजंपिंग की ट्रनिंग: साल 2015 में धोनी ने भारतीय टीम का वनडे और टी20 कप्तान रहते हुए पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ पैराजंपिंग की ट्रेनिंग भी ली थी. धोनी ने इस उपलब्धि पर क्या कहा था: इस बड़ी उपलब्धि के बाद एमएस धोनी ने कहा था, 'यह वास्तविक सम्मान है, क्योंकि मैं हमेशा भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहता था. जब मैं बच्चा था तो सेना से जुड़ना चाहता था. अब मुझे यह वर्दी पहनने को मिल गई है, तो मेरा सपना सच हो गया है.'

विश्वकप 2019 के मैच में भी ग्लव पर लगाया पैरामिलिट्री सिम्बल: खुद धोनी का सेना से प्रेम किसी से छुपा नहीं है, हाल ही में इंग्लैंड में सम्पन्न हुए विश्वकप 2019 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर पैरामिलिट्री सिम्बल का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद खूब बवाल हुआ और आईसीसी ने इसे पहनने पर बैन लगा दिया था.

धोनी पहले भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि अगर कभी सेना को उनकी ज़रूरत पड़ी तो वो देश के लिए लड़ने को भी तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस आने के लिए कहेगा? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया जवाब
इंग्लैंड बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस आने के लिए कहेगा? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया जवाब
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन? जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता
भाई-भाई हैं निकोलस पूरन और कामिल पूरन? जानें दोनों के बीच क्या है रिश्ता
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
एशियन गेम्स: सेमीफाइनल हारने के बाद भी मेडल जीत सकती है पाकिस्तान क्रिकेट टीम

वीडियोज

Mirzapur के Munna Bhaiya का Role पाने के लिए Bhuvan Arora ने दिया था Audition!
Bigg Boss 20 Episode 12 Review: Mahhi Vij का Attitude, Gullu बने नए Captain!
CBFC की नई Committee में Preity Zinta, Pankaj Tripathi और Suniel Shetty समेत 18 सदस्य
Salman Khan-Sonu Nigam Viral Video: Edited Clip ने बदला पूरा Context, Sonu ने किया खुलासा!
Bigg Boss 20 Episode 11: Gullu-Mahhi Vij में Captaincy Task को लेकर हुआ बड़ा Clash!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
आगराः UGC रोलबैक की मांग को लेकर प्रदर्शन, सवर्ण समाज ने यमुना एक्सप्रेसवे किया जाम
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
'कोई मर्द नहीं...', बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
अगर रद्द हो गया एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड? जानें नियम
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से इस्तीफा, कौन हैं अल्का मुंद्रा
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पूर्व TMC विधायक के घर-दफ्तर पर हमला, BJP पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
PAK आर्मी में टॉप लेवल पर बड़ा उलटफेर, ISI में बदला भारत के खिलाफ आतंकी ऑपरेशन का बॉस
PAK आर्मी में टॉप लेवल पर बड़ा उलटफेर, ISI में बदला भारत के खिलाफ आतंकी ऑपरेशन का बॉस
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
Embed widget