एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के पास आया साल की सबसे बड़ी हार का बदला लेने का मौका

कप्तान कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब टी20 में वेस्टइंडीज़ टीम से एक ऐसा बदला लेना चाहेगी जिसका इंतज़ार धोनी एंड कंपनी को पिछ





टीम इंडिया के पास आया साल की सबसे बड़ी हार का बदला लेने का मौका

नई दिल्ली/फ्लोरिडा: कप्तान कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज़ में वेस्टइंडीज़ पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब टी20 में वेस्टइंडीज़ टीम से एक ऐसा बदला लेना चाहेगी जिसका इंतज़ार धोनी एंड कंपनी को पिछले 5 महीनों से है. 



जी हां इस साल की शुरूआत में करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ते हुए वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम ने देश के वानखेडे क्रिकेट मैदान पर टीम इंडिया को हराकर वर्ल्ड टी20 से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 



मैच की पहली पारी के बाद तक 192 रन बनाकर भारतीय क्रिकेट टीम जीत की प्रबल दावेदार नज़र आ रही थी लेकिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ लेंडल सिमन्स ने सवा सौ करोड़ भारतीय फैंस का दिल तोड़ते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड टी20 के फाइनल में पहुंचा दिया. जिसके बाद विंडीज़ टीम ने भारतीय सरज़मीं पर वर्ल्ड टी20 का खिताब जीतकर ही दम लिया. 



वर्ल्ड टी20 2016 में वेस्टइंडीज़ से मिली हार का दर्द इसलिए भी बड़ा था क्योंकि साल 2011 विश्वकप की तरह ही वर्ल्ड टी20 का आयोजन भी भारत में हो रहा था और भारतवर्ष ने इस साल एक बार फिर से विश्वकप की यादों को ज़िंदा करने का सपना संजो लिया था. लेकिन वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए उस एक सेमीफाइनल ने भारतीय टीम का एक बार फिर से विश्वविजेता बनने का सपना तोड़ दिया. 



भारतीय टीम ने टेस्ट में तो अपनी बादशाहत बरकरार रखी लेकिन टी20 में पूरे 5 महीने बाद उसके पास इस साल मिली सबसे बड़ी हार का बदला लेने का मौका आया है. कप्तान धोनी एंड कंपनी इस बार फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज़ पर जीत दर्जकर के भारतीय फैंस को मिले हार के उस दर्द को दूर करना चाहेंगे. 



हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मैचों पर नज़र डाली जाए तो मामूली अंतर से वेस्टइंडीज़ की टीम भारत पर भारी दिखती है, दोनों टीमों के बीच अब तक 5 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें 3 बार वेस्टइंडीज़ और 2 बार भारतीय टीम जीती है. आज एक बार फिर इस आंकड़े को भी बदलने का वक्त आ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget