एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भारत को मिले 5 बड़े पॉजिटिव, क्या ये टी20 वर्ल्ड कप में दिलाएंगे जीत?

IND vs AUS T20 Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 सीरीज में टीम इंडिया को 5 बड़े पॉजिटिव प्वाइंट्स मिले हैं, जो उन्हें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बना सकते हैं.

India vs Australia: वनडे वर्ल्ड कप समाप्त होने के तुरंत बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. यह सीरीज अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण थी, और इस सीरीज में टीम इंडिया को कुछ ऐसे पॉजिटिव साइन्स मिले हैं, जो निश्चित तौर पर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया को चैंपियन बना सकते हैं. आइए हम ऐसे 5 बड़े फैक्टर्स की चर्चा करते हैं.

यशस्वी और रुतुराज की युवा जोड़ी

टीम इंडिया ने इस सीरीज में एक नई ओपनिंग जोड़ी को पेश किया है. इस जोड़ी में एक ओर पर राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल रहते हैं, तो दूसरी छोर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने वाले रुतुराज गायकवाड़ होते हैं. यशस्वी पहली गेंद से अटैक करने की कोशिश करते हैं, तो वहीं गायकवाड़ शुरू में थोड़ा धैर्य दिखाते हैं, लेकिन बाद में काफी आक्रमक खेल दिखाने लगते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को इस ओपनिंग जोड़ी में आक्रमकता के साथ-साथ धैर्य भी मिलता है, जो टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जायसवाल ने हर मैच में तेज शुरुआत तो की, लेकिन हर बार पॉवरप्ले में ही अपना विकेट गंवा बैठे, जो एक चिंता की बात है. अगर जायसवाल अपनी पारी को लंबी करना सीख जाएं, तो यह वाकई में टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग जोड़ी भी हो सकती है.

सूर्यकुमार यादव के रूप में मिला एक नया कप्तान

सूर्यकुमार यादव को अभी तक क्रिकेट फैन्स एक धाकड़ और आक्रमक टी20 बल्लेबाज के तौर पर ही जानते थे, जो मैदान के किसी भी इलाके में किसी भी गेंद पर शॉट लगा सकता है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टी20 सीरीज में उन्होंने अपना एक नया टैलेंट दिखाया है. इस सीरीज में सिलेक्टर्स ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. सूर्या ने कई बार प्रेशर में धैर्य रखते हुए, और दिलेरी दिखाते हुए कप्तानी की, जिसका फायदा टीम को हुआ. इस सीरीज में सूर्या ने कई बार टॉस हारे, जिसके कारण उन्हें पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया जाता रहा, लेकिन उन्होंने उन मैचों में भी स्कोर बनाए, और फिर उसे डिफेंड करके मैच जीता. यही कारण है कि सूर्या को सिलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज की कप्तानी सौंप दी है, जहां शायद उनकी असली परीक्षा होगी.

रिंकू सिंह के रूप में मिला एक भरोसेमंद फिनिशिर

अगर टीम को पहली पारी में एक अच्छे फिनिश की जरूरत हो, या लक्ष्य का पीछा करने के दौरान कम गेंदों में ज्यादा रनों की जरूरत हो, तो आप अब रिंकू सिंह पर भरोसा कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय मैचों तक में कई बार टीम के लिए अच्छी फिनिशिंग करके लोगों का भरोसा जीता है, सिलेक्टर्स का भी भरोसा जीता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रिंकू सिंह ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भी शानदार फिनिश करके टीम को जीत दिलाई, और लक्ष्य सेट करते हुए भी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. ऐसे में टीम इंडिया को इस सीरीज से रिंकू सिंह के रूप में एक बड़ा पॉजिटिव मिला है, जो टी20 वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा काम आ सकता है.

रवि बिश्नोई के रूप में मिला एक मैच विनर

रवि बिश्नोई के रूप में टीम इंडिया को एक शानदार खिलाड़ी मिल गया है. बिश्नोई ने आईपीएल में तो पिछले कई सालों से अपना जलवा कायम रखा है, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी जब-जब मौका मिला है, तब-तब उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान उन्होंने 9 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज तो जीता ही, लेकिन टीम को एक भरोसेमंद स्पिनर का विकल्प भी दिया, जो मैच के नाजुक वक्त पर विकेट लेकर मैच पटलना जानता है. बिश्नोई एक शानदार स्पिनर के साथ-साथ एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. उन्होंने कई बार अपने शानदार कैचों से भी मैच पलटे हैं, वहीं बल्लेबाजी में वह थोड़े बहुत बड़े शॉट्स लगाना जानते हैं. लिहाजा, बिश्नोई निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

मुकेश कुमार ने किया प्रभावित

बिहार से आने वाले मुकेश कुमार ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की है. उन्हें पिछले कुछ महीनों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिल रहा है, लेकिन वह नई और पुरानी दोनों गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. आखिरी टी20 मैच के दौरान भी 17वें ओवर में मुकेश कुमार ने 2 गेंदों में लगातार 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के मुंह में जा चुकी जीत को छीन लिया. मुकेश कुमार के प्रदर्शन से सिलेक्टर्स भी इतने खुश है कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट के स्क्वॉड में मौका दिया है. लिहाजा, इस सीरीज से मुकेश कुमार के रूप में भी टीम इंडिया को एक बड़ा पॉजिटिव मिला है.

यह भी पढ़ें: शानदार फिनिशर रिंकू सिंह के नाम पर पहली बार दर्ज हुआ ऐसा खराब रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget