एक्सप्लोरर

Watch: एक तरफ जीत का जश्न तो दूसरी ओर हताशा, भारत-श्रीलंका मैच की आखिरी गेंद के बाद दिखा कुछ ऐसा नजारा

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 की लीड बना चुकी है. वानखेड़े में जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ियों का वीडियो शेयर किया है.

Team India's Winning Celebration: भारत-श्रीलंका (IND vs SL) के बीच मंगलवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में हुआ टी20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. तीन मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मुकाबले में आखिरी गेंद पर नतीजा आया. यहां भारत ने 2 रन से जीत दर्ज की. उतार-चढ़ाव से भरपूर रहे इस मुकाबले में जब टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो मैदान से लेकर टीम इंडिया के डग आउट तक जश्न देखने लायक था. उधर, दूसरी ओर श्रीलंकाई खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत के नजदीक आकर मैच गंवाने की हताशा भी साफ नजर आई.

इस मुकाबले में आखिरी तीन गेंद पर श्रीलंका को 5 रन की दरकार थी और उसके आठ विकेट गिर चुके थे. भारत की ओर से आखिरी ओवर अक्षर पटेल कर रहे थे. इन तीन गेंदों पर अक्षर ने दो रन दिए और इस दौरान दो रन आउट भी हुए. इस तरह सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के जबड़े से जीत छीन ली. जैस ही दिलशान मदुशंका मैच की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए तो सूर्यकुमार यादव ने उछलते हुए अक्षर पटेल को गले लगा लिया.

BCCI ने टीम इंडिया के इस जीत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें मैदान पर भारतीय खिलाड़ी जीत सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं तो डग आउट में राहुल द्रविड़ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यहां कप्तान हार्दिक पांड्या भी दर्शकों का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं.

भारत ने दिया था 163 रन का लक्ष्य
दीपक हुडा की 23 गेंद पर 41 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 162 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम मैच के आखिरी गेंद पर 160 रन बनाकर सिमट गई. यहां शिवम मावी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 और उमरान मलिक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके. दीपक हुडा 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए.

यह भी पढ़ें...

PAK vs NZ: कराची टेस्ट में यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं केन विलियमसन, दूसरी पारी में बनाने होंगे महज 80 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
भारत-इंग्लैंड समेत 8 टीमों ने किया 2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई, 2 बार की चैंपियन टीम होगी बाहर!
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
ना जियोस्टार, ना सोनी लिव, दोनों एप पर नहीं आएंगे भारत-जिम्बाब्वे के मैच; जानें कहां देख पाएंगे लाइव
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
जिम्बाब्वे या डेंजर अलर्ट! बचकर रहे टीम इंडिया, टी20 सीरीज से पहले ये आंकड़े आपके होश उड़ा देंगे
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget