एक्सप्लोरर

TEA 4th Test, Day 1 India vs Australia: दूसरे सेशन में पुजारा-विराट की पारियों से टीम इंडिया की मजबूत स्थिति

India vs Australia: भारतीय ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में गुरुवार को दूसरे सत्र की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं.

मंयक अग्रवाल (77) के आउट होने बाद पुजारा और विराट के बीच हुई शानदार साझेदारी से भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में गुरुवार को दूसरे सत्र की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मैच में भारतीय टीम के चेतेश्वर पुजारा (61) और कप्तान विराट कोहली (23) नाबाद हैं.

भोजनकाल तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए थे. भारतीय टीम की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज लोकेश राहुल (9) थे. उन्हें जोश हेजलवुड ने शॉन मार्श के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद, दूसरे सत्र में मयंक और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर मयंक अग्रवाल आउट हो गए.

नाथन लॉयन की गेंद पर मयंक लंबा शॉट मारने की कोशिश में मिशेल स्टॉर्क के हाथों लपके गए. उन्होंने 112 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए.

मयंक के आउट होने के बाद पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर चायकाल तक कोई और विकेट गंवाए बगैर 51 रनों की साझेदारी कर टीम को 177 रनों के स्कोर तक पहुंचाया.

आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में हेजलवुड और लॉयन ने एक-एक विकेट लिया है.

भारतीय क्रिकेट को सचिन तेंदुलकर जैसा नायाब तोहफा देने वाले कोच रमाकांत आचरेकर का बुधवार को यहां निधन हो गया था और उनको श्रद्धांजलि के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों ने काले रंग का बैंड पहना हुआ है.

इसके अलावा, आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने उनके पूर्व बल्लेबाज बिल वॉट्सन की याद में काले रंग का बैंड पहना हुआ था.

भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget