एक्सप्लोरर

T20 World Cup: शुरुआती मुकाबलों में अश्विन को बाहर रखना टीम इंडिया को महंगा पड़ा, क्या इस बार गलती सुधारेंगे कोहली?

T20 World Cup: भारत-अफगानिस्तान मैच में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. दोनों टीमें अबुधाबी के शेख ज़ाएद स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

T20 World Cup 2021: भारत-अफगानिस्तान मैच से ठीक पहले क्रिकेट प्रेमियों की नजर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर बनी हुई है. 2 मैच हारने के बाद टीम में 2 से 3 फेरबदल होने की संभावना है. सूर्यकुमार यादव की वापसी के साथ-साथ आर अश्विन के भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के आसार नजर आ रहे हैं.

दरअसल, अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर रखने के फैसले पर बार-बार सवाल उठ रहे हैं. वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें सुपर-12 के दोनों मुकाबलों से बाहर रखा गया. इसका खामियाजा भी टीम इंडिया को उठाना पड़ा. पिछले 2 मैचों में भारतीय गेंदबाजों के हिस्से सिर्फ 2 विकेट आए और ये दोनों विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिले. भारत के स्पिनर्स वर्ल्ड कप में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं.

चार साल बाद टी-20 स्क्वॉड में शामिल किए गए थे अश्विन
अश्विन चार साल से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे. टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें इसलिए चुना गया था क्योंकि टीम को एक अनुभवी स्पिनर की तलाश थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 12 के मैच में भी उन्हें मौका नहीं दिया. कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने इस फैसले की आलोचना की थी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने तो हैरानी जताते हुए यह तक कह दिया था कि ये चांज का विषय है कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल क्यों नहीं किया गया.

इंग्लैंड दौरे में भी अश्विन को नहीं मिला था मौका
अश्विन 4 महीने से टीम स्क्वॉड में शामिल किए जाते रहे हैं लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन से हर बार बाहर रखा जा रहा है. अश्विन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जून में खेला था. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेले थे, लेकिन इसके बाद उनको इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला. 

आज भी अश्विन प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे तो क्या होगा? 
ऐसी स्थिति में अगर भारत जीत जाता है तब तो ज्यादा सवाल नहीं होंगे लेकिन अगर हार गए तो टीम मैनेजमेंट निशाने पर होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ अश्विन के अनुभव की जरूरत होगी. अगर कोहली एक बार फिर अश्विन की अनदेखी करते हैं तो टीम के अंदर और बाहर उनके खिलाफ आवाजें उठना शुरू हो सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget