एक्सप्लोरर

T20 World Cup: हसन अली के सपोर्ट में उतरे सहवाग, पाकिस्तान फैंस को दी ये सलाह

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद लगातार आलोचनाओं को झेल रहे हसन अली के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग ने एक बयान दिया है.

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद से टीम के तेज गेंदबाज हसन अली लगातार आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मैच के 19वें ओवर में उन्होंने मैथ्यू वेड का कैच टपका दिया था. इसके बाद वेड ने अगली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी. पाकिस्तानी फैंस इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक हसन अली पर उनका गुस्सा फूट रहा है. ऐसे में कुछ पूर्व खिलाड़ी उनके समर्थन में भी उतरे हैं. इनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का नाम भी शामिल है. 

सहवाग ने अपने एक फेसबुक वीडियो में कहा है, 'जब भी हार मिलती है तो इस तरह की प्रतिक्रियाएं होती हैं. पूरा पाकिस्तान सेमीफाइनल में मिली हार का ठीकरा हसन अली पर फोड़ रहा है. यह गुस्सा जायज भी है लेकिन यह वही पाकिस्तान टीम है जिसे आपने पूरे टूर्नामेंट में सपोर्ट किया है, अगर ये हार भी गए हैं तब भी आपको इन्हें सपोर्ट करना चाहिए.'

सबसे पहले बाबर आजम ने किया था हसन अली का बचाव 

पाक टीम के कप्तान बाबर आजम सबसे पहले हसन अली के समर्थन में उतरे थे. उन्होंने कहा था, 'मैथ्यू वेड का कैच ड्रॉप करना मैच का टर्निंग पॉइंट था. अगर ये विकेट मिलता तो नया बैट्समैन क्रीज पर आता और हो सकता था कि नतीजा कुछ और होता. एक खिलाड़ी के रूप में आपको हमेशा तैयार रहना चाहिए और किसी भी मौके को फौरन लपक लेना चाहिए. लेकिन ये सभी चीजें क्रिकेट का हिस्सा हैं. हसन हमारे मुख्य गेंदबाज है और उनकी गेंदबाजी की बदौलत हमनें कई मुकाबले जीते हैं. वे एक फाइटर हैं. मैं उन्हें सपोर्ट करता हूं.'

ये भी पढ़ें-

AUS vs PAK: आखिरी ओवर में टपकाया था मैथ्यू वेड का कैच, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगा दी पाकिस्तान के हसन अली की क्लास

India Tests Squad Against NZ: टीम इंडिया का ऐलान, पहले टेस्ट में अजिंक्या रहाणे होंगे कप्तान, विराट दूसरे टेस्ट में टीम को करेंगे लीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget