एक्सप्लोरर

T20 World Cup: जब गलती से बल्ले पर चढ़ बैठे Rishabh Pant, फिर जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

T20 World Cup: भारत-नामीबिया मैच के दौरान ऋषभ पंत के पैर से बल्ले को ठोकर लग गई. इसके बाद उन्होंने बल्ले के प्रति जो सम्मान जताया, उसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की जा रही है.

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप में भारत-नामीबिया मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ होने लगी. दरअसल, नामीबिया की बैटिंग के दौरान जब निकोल लॉफ्टी-ईटन ने एक रन पूरा करने के लिए डाइव लगाई तो उनका बल्ला ऋषभ पंत के पैर को छू गया. पंत ने अपने पैर को बल्ले से बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आखिरकार वे बल्ले पर चढ़ ही बैठे. इसके बाद वह हुआ जो भारतीय घरों में आमतौर पर किसी को ठोकर लगने के बाद होता है यानी पंत ने सम्मान के साथ बल्ले को हाथ से छूकर अपनी गलती मानी.

मैच के इन पलों को कैद करता वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. यूजर्स ऋषभ की खूब सराहना कर रहे हैं. एक यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'बल्ले के प्रति ऋषभ पंत का सम्मान' तो किसी यूजर्स ने इसे यह कहते हुए भी शेयर किया है कि यही हमारे संस्कार हैं.

जीत के साथ टीम इंडिया की विदाई

टी-20 विश्व कप में भारत ने अपने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हराया. नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए, जवाब में टीम इंडिया ने महज 1 विकेट खोकर 16वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया के लिए यह सांत्वना वाली जीत थी. इसी के साथ टीम इंडिया की वर्ल्ड कप से विदाई हो गई है. अपने शुरुआती मुकाबले हारकर टीम इंडिया पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी. टीम की आखिरी उम्मीद अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबले से थी, जहां न्यूजीलैंड की जीत ने भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को निराश कर दिया. 

Shoaib Akhtar in Trouble: शोएब अख्तर को महंगा पड़ेगा लाइव शो को छोड़कर जाना, पीटीवी ने हर्जाने के तौर पर मांगे 10 करोड़ रुपये

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कौन-किससे भिड़ेगा? मैच कब और कहां देखें? यहां जानें..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget