एक्सप्लोरर

T20 World Cup: ग्लेन मैक्सवेल का दावा- वर्ल्ड कप की दावेदार है ऑस्ट्रेलिया, हार से नहीं पड़ा फर्क

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार मिली है. मैक्सवेल ने हालांकि वापसी के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को अच्छा करार दिया है.

T20 World Cup: अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा दावेदार करार दिया है. मैक्सवेल का कहना है कि वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी अच्छी है. मैक्सवेल ने साथ ही यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मौजूदा हार से फर्क नहीं पड़ेगा. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्लेन मैक्सवेल की टीम में वापसी हुई है. स्टार ऑलराउंडर ने कहा, "मुझे लगता है कि ये काफी अच्छे हैं. जब टीम साथ आएगी तो मेरे ख्याल से हम एक बेहतर स्थिति में होंगे. हम इसके लिए तैयार हैं."

स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले करीब आठ महीने हो चुके हैं जबकि मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस और केन रिचर्डसन भी छह महीने से टीम के लिए नहीं खेले हैं. लेकिन यह सभी छह खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं.

बड़े खिलाड़ियों को निभानी होगी अहम भूमिका

मैक्सवेल ने आगे कहा, "आप हमारे लाइन अप को देखें, इस टीम में मैच विनर्स हैं और इनका दिन होने पर ये विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं. किसी भी दिन हमारा कोई भी खिलाड़ी हमें मैच जीता सकता है और जब भी ऐसा होगा किसी के लिए भी हमें रोकना मुश्किल होगा."

ऑस्ट्रेलियाई टीम में सात अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो इन खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका निभानी होगी. मैक्सवेल ने कहा, "इस साल टी20 विश्व कप जीतने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है तेजी से शुरुआत करना. टीम को टूर्नामेंट के शुरू में अच्छी शुरूआत करनी होगी और कुछ बल्लेबाजों को बेहतर फॉर्म में होना होगा. गेंदबाजों को शुरुआती विकेट निकालने होंगे और यही टूर्नामेंट में हमारे लिए जीत की चाभी होगी."

ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं. मैक्सवेल को लगता है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

CPL 2021: फाइनल में पहुंची Gayle की टीम पैट्रियट्स, सेंट लूसिया किंग्स से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget