एक्सप्लोरर

T20 World Cup Final 2021: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टॉस को बड़ा फैक्टर नहीं मानते, बोले- सेमीफाइनल में तो मैं टॉस हारने की उम्मीद कर रहा था

T20 World Cup Final 2021: इस वर्ल्ड कप में अब तक टॉस जीतने वाली टीम को ज्यादा सफलता हाथ लगी है. ज्यादातर कप्तानों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना पसंद किया है.

T20 World Cup Final 2021: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में टॉस बड़ा फैक्टर नहीं होगा. सिडनी मॉर्निंग हेरॉल्ड न्यूज से बातचीत करते हुए फिंच ने यह बात कही है. फिंच ने कहा है, 'टॉस वाले फैक्टर को बिल्कुल दूर किया जा सकता है. अगर टूर्नामेंट में विजेता बनना है तो किसी न किसी पॉइंट पर आपको पहले बल्लेबाजी करते हुए भी जीतना होगा. सेमीफाइनल मैच के दौरान मैं टॉस हारने की उम्मीद कर रहा था क्यूंकि मैं पहले बल्लेबाजी कर एक स्कोर बोर्ड पर अच्छा टोटल खड़ा करना चाहता था. यह एक ऐसा विकेट है, जहां हो सकता है कि आप पहले बल्लेबाजी करना पसंद न करें लेकिन अगर यह करना ही पड़े तो कोई मुश्किल नहीं है.'

फिंच ने उदाहरण देते हुए बताया, 'हमने आईपीएल फाइनल में देखा था कि चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और फिर सामने वाली टीम को जल्द ही समेट दिया. अगर आप स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना देते हो और विपक्षी टीम को शुरुआती ओवर्स में रिस्क लेने पर मजबूर कर सकते हो तो आप टॉस हारकर या पहले बल्लेबाजी कर भी मैच जीत सकते हो. मैंने देखा है कि क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में ज्यादातर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, लेकिन अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ठीक-ठाक स्कोर खड़ा कर देती है तो टार्गेट चेस करने वाली टीम समस्या में पड़ जाती है.'

अब तक इस टूर्नामेंट में टॉस की भूमिका बेहद अहम रही है. टॉस जीतने पर ज्यादातर कप्तानों ने पहले गेंदबाजी चुनी है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादातर निराशा ही हाथ लगी है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की विकेट शुरुआती ओवर्स में गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है और बाद में यह बल्लेबाजी के अनुकुल होती जाती है. ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी टॉस की भूमिका पर नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-

Cricket Memories: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट की तीन न भूल पाने वाली भिड़ंत..

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला ले लिया, अब 2015 का हिसाब चुकता करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget