एक्सप्लोरर

Cricket Memories: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट की तीन न भूल पाने वाली भिड़ंत..

Cricket Memories: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सबसे विवादित लम्हा साल 1981 के एक वनडे मैच के दौरान आया था. यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था.

Cricket Memories: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इन दोनों पड़ोसी देशों ने इस वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन दिखाया है. दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप में महज 1-1 मुकाबला हारी हैं. रोचक बात यह भी है कि इस वर्ल्ड के ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी है, वहीं न्यूजीलैंड को हराने वाली पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हराया है. ऐसे में अब न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया का यह फाइनल एक यादगार फाइनल हो सकता है. क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच और भी यादगार भिड़ंत हुईं हैं. ऐसी ही तीन न भूल पाने वाली टक्कर आपसे साझा कर रहे हैं..

1974: जब टेस्ट में पहली बार न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
साल 1946 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को हराया था. अगले 30 साल तक यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा. फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक यादगार लम्हा आया. साल 1974 में क्राइस्टचर्च लंकास्टर पार्क में हुए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लैन टर्नर ने दोनों पारियों में शतक ठोंकी थी. उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर पहली बार टेस्ट में जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड यह मैच 5 विकेट से जीता था.

1981: अब तक का सबसे विवादित मैच
साल 1981 में दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था. न्यूजीलैंड को मैच टाई करने के लिए एक गेंद पर 7 रन की जरूरत थी. तभी कप्तान ग्रेग चैपल ने अपने छोटे भाई ट्रेवर चैपल को एक अजब निर्देश दिया. ट्रेवर को कहा गया कि वे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रायन मैककीनी को लुढ़कती हुई अंडरआर्म गेंद फेंके. ट्रेवर ने यही किया. इस गेंद को देख ब्रायन इतने गुस्सा हुए कि बैट फेंककर चले गए और न्यूजीलैंड मैच 6 रन से हार गया. 

उस दौर में यह क्रिकेट की सबसे बड़ी घटना थी. क्रिकेट जगत में कप्तान चैपल की बहुत आलोचना हुई थी. तत्कालीन न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने तो इस वाकिये के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम पर जमकर भड़ास निकाली थी.

2015: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 2015 में न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा है. पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने महज 151 रन पर ऑलआउट कर दिया था. जवाब में महज 7 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 1 विकेट खोकर 70 रन पार कर चुकी थी. ऐसा लग रहा था मानो अगले 7 ओवर में न्यूजीलैंड पूरा मैच खत्म कर देगी लेकिन मिचेल स्टार्क की धारदार गेंदबाजी ने एक के बाद एक न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजकर मैच रोमांचक बना दिया था. न्यूजीलैंड जैसे-तैसे 1 विकेट से इस मैच में जीत दर्ज कर पाया था.

T20 World Cup: बाबर आजम ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, टी-20 में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने

T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद इस नन्हे से फैन ने खूब बहाए आंसू, शोएब अख्तर ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
ICC ODI Ranking में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, Top-4 में 3 भारतीय; जानें रोहित-कोहली कहां
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget