एक्सप्लोरर

Ashes के लिए एक ही विमान से क्वीन्सलैंड पहुंचे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी

Ashes: इंग्लैंड के विभिन्न प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए क्वीन्सलैंड की यात्रा बेहद दिलचस्प रही. वे उसी विमान से पहुंचे जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी सवार थे.

Australia, England Share Same Flight For Ashes: इंग्लैंड के विभिन्न प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए क्वीन्सलैंड की यात्रा बेहद दिलचस्प रही क्योंकि वे उसी विमान से यहां पहुंचे जिसमें टी20 विश्व चैंपियन और उनके चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी सवार थे. क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टॉ, डाविड मलान, क्रिस वोक्स और मार्क वुड जैसे खिलाड़ी और इंग्लैंड की कोचिंग टीम के सदस्य एशेज श्रृंखला के लिये मंगलवार को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ ही विशेष विमान से मंगलवार को यहां पहुंचे. 

दोनों टीमों के सदस्य गोल्ड कोस्ट में पृथकवास पर जाने से पहले कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें, इसके लिये विशेष विमान की व्यवस्था की गयी थी. इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 में शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से जीत भी शामिल है लेकिन वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था.

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया सही समय पर अपने चरम पर पहुंचा और उसने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी20 विश्व कप जीता. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन ने ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद मजाकिया अंदाज में 'स्काई स्पोर्ट्स' से कहा था, ‘क्रिकेटरों का एक समूह है जो इसका आनंद नहीं ले रहा होगा और वे एशेज में भाग लेने के लिये ऑस्ट्रेलिया जाने वाले इंग्लैंड खिलाड़ी हैं. यह विमान यात्रा दिलचस्प हो सकती है.’

'दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को जानते हैं'

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने यह मानने से इन्कार कर दिया था कि एक ही उड़ान साझा करना असुविधाजनक होगा, लेकिन इंग्लैंड के मार्क वुड विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ उड़ान भरने की संभावना से ही असहज थे. हेजलवुड ने यात्रा से पहले कहा था, ‘इसमें कोई परेशानी नहीं होगी. हमने उनके साथ बहुत सारी क्रिकेट खेली है - काउंटी क्रिकेट और आईपीएल. प्रत्येक एक दूसरे को जानता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी.’

दूसरी तरफ वुड ने बीबीसी से कहा था, ‘मैं उन्हें (ऑस्ट्रेलिया) जीतते हुए नहीं देख सकता. यह असहनीय होगा.’ उन्होंने कहा, ‘आप उनकी आंखों में आंख डालकर बधाई तो दे सकते हैं लेकिन जब आप उनके खिलाफ एशेज श्रृंखला खेलने के लिये जा रहे हों तो आप नहीं चाहते कि वे आत्मविश्वास से भरे हों और वे आपके सामने ट्राफी लहरायें.’ दोनों टीमों के बीच पहला एशेज टेस्ट आठ दिसंबर से गाबा में शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारी थी पाकिस्तान टीम, ICC ने अब दिया जश्न मनाने का मौका!

ICC Tournaments Schedule: आईसीसी ने 2031 तक के टूर्नामेंट का शेड्यूल किया जारी, देखें कब और कहां होंगे ये बड़े इवेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget