एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024 Tickets: टीम इंडिया के फैंस के लिए गुड न्यूज, इन दो मुकाबलों के लिए खरीद सकेंगे एक्स्ट्रा टिकट

Team India Match Tickets: टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मैच आयरलैंड से है. फैंस टीम इंडिया के दो मुकाबलों के लिए जल्द ही एक्स्ट्रा टिकट खरीग सकेंगे.

Team India Match Tickets: टी20 विश्व कप 2024 का 1 जून से आगाज होगा. इसका पहला मैच यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड से है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क में 5 जून को खेला जाएगा. आईसीसी ने टूर्नामेंट को लेकर एक अच्छी खबर दी है. फैंस जल्द ही टीम इंडिया के मैच के साथ-साथ 6 मुकाबलों के लिए एक्स्ट्रा टिकट खरीद सकेंगे. इसकी बिक्री गुरुवार से शुरू हो जाएगी. 

भारत का 5 जून को आयरलैंड से सामना होगा. इसके बाद 12 जून को यूनाइटेड स्टेट्स से सामना होगा. इन दोनों मैचों के एक्स्ट्रा टिकट खरीदे जा सकेंगे. अहम बात यह है कि फिलहाल भारत के मैचों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं दिखा रहे हैं. आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भारत के किसी भी मैच का टिकट फिलहाल उपलब्ध नहीं दिख रहा है. हालांकि गुरुवार से एक्स्ट्रा टिकट मिलने की जानकारी सामने आयी है.

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2024 में चार ग्रुप मैच खेलने है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला होगा. भारत और पाक के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच कनाडा से है. यह मुकाबला फ्लोरीडा में 15 जून को खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 26 जून को और दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को खेला जाएगा. वहीं फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा.

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 के टिकट पहले भी काफी महंगे दाम में बिके हैं. भारत और पाकिस्तान के मैच के एक टिकट का दाम कई गुना ज्यादा कीमत में बिके हैं. अमेरिकी न्यूज वेबसाइट यूएसए टुडे के मुताबिक सबसे सस्ती टिकट करीब 1.04 लाख रुपए की है. हालांकि यह दाम री-सेल वेबसाइट्स का है. टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबलों के लिए आधिकारिक कीमत इससे काफी कम रखी गई थी.

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Fined: हार के बाद ऋषभ पंत को एक और झटका, लगा 24 लाख रुपए का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget