एक्सप्लोरर

IND vs AFG: जब सूर्यकुमार यादव ने राशिद खान की गेंद पर जड़ा चौका-छक्का, तो फिर दोनों दिग्गज...

T20 World Cup 2024: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 का अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ जीतने में कामयाब रहा. इस मैच में सूर्यकुमार यादव और राशिद खान के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली.

IND vs AFG Suryakumar Yadav and Rashid Khan Clash: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 का चौथा मुकाबला भारत बनाम अफगानिस्तान था. जिसमें भारत ने इस मैच को बड़े अंतर से जीत लिया. हालांकि इस मैच में अफगान गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. फिर भी भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. इस जीत के साथ ही पिच पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और राशिद खान (Rashid Khan) के बीच हुई मजेदार नोकझोंक भी काफी वायरल हो रही है.

चौके-छक्के खाने के बाद राशिद की हुई सूर्यकुमार से नोकझोंक
दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से राशिद खान की रणनीति को ध्वस्त कर दिया. 11वें ओवर में उन्होंने राशिद की एक गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का लगा दिया. इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक देखने को मिला.

उस समय कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने रिप्ले देखते हुए मजाक में कहा, "राशिद शायद सूर्या से कह रहे हैं कि 'स्वीप मत मारो'." कैमरा राशिद की तरफ गया तो ऐसा लगा कि वह कुछ कह रहे हैं. रवि शास्त्री के मुताबिक सूर्या जवाब में कह रहे थे, "यह मेरी गलती नहीं है!"

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

सूर्यकुमार बनाम अफगानिस्तान प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने दबाव में भी शानदार बल्लेबाजी की. लगातार विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने 189.28 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 28 गेंदों पर 53 रन बनाए. जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे. अपनी पारी से उन्होंने भारत को मजबूत स्कोर (181/8) तक पहुंचाने में मदद की. हालांकि, सूर्यकुमार यादव को फजलहक फारूकी ने आउट कर दिया था.

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच हाइलाइट
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अफगानिस्तान की अच्छी गेंदबाजी के बीच भारत के लिए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए और अफगानिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य मिला.

जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही. इसके बाद तो मानो विकेटों की झड़ी लग गई. अफगानिस्तान की तरफ से सिर्फ अजमतुल्लाह ओमरडजाई ही 20 रन का स्कोर पार कर पाए. अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में ऑल आउट हो गई और सिर्फ 134 रन ही बना पाई. जिसकी वजह से भारत ये मैच 47 रन से जीत गया.

यह भी पढ़ें:
IND vs AFG: विराट कोहली को पछाड़ा सूर्यकुमार यादव हुए आगे, बने प्लेयर ऑफ द मैच के बादशाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget