एक्सप्लोरर

आखिरी 5 ओवरों का रोमांच, जानिए T20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में कैसे हारा हुआ मैच जीत गई थी टीम इंडिया

T20 World Cup 2024 Last 5 Overs: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे. 6 विकेट हाथ में थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीत जाएगा. जानिए कैसे पलट गई बाजी.

हेनरिक क्लासेन ने 15वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके मारे थे, कुल 24 रन इस ओवर से आ गए थे. अब साउथ अफ्रीका को 30 गेंदों में 30 रन चाहिए थे, क्लासेन 49 और डेविड मिलर 14 रन पर नाबाद थे. अफ्रीका के 6 विकेट हाथ में थे और भारत का जीतना अब बहुत मुश्किल लग रहा था.

16वां ओवर: जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए. अब साउथ अफ्रीका को 24 गेंदों में 26 रन चाहिए थे.

हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन का बड़ा विकेट

17वां ओवर: पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन को विकेट के पीछे कैच आउट कराया, तब किसी भारतीय ने दोबारा ये सोचा था कि अब भी हम 2024 वर्ल्ड कप खिताब जीत सकते हैं. क्लासेन 52 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उन्होंने नए बल्लेबाज पर दबाव बनाए रखा और ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. अब अफ्रीका को जीत के लिए 18 गेंदों में 22 रन चाहिए थे.

जसप्रीत बुमराह ने उड़ाए साउथ अफ्रीका के होश

18वां ओवर: इस ओवर में बुमराह ने मार्को जानसेन को बोल्ड किया और ओवर में सिर्फ 2 ही रन दिए. इससे भारत और मजबूत हो गया और अब साउथ अफ्रीका को 12 गेंदों में 20 रन चाहिए थे.

19वां ओवर: रोहित शर्मा ने 19वां ओवर अर्शदीप सिंह को दिया, इसमें उन्होंने घातक गेंदबाजी की. मात्र 4 रन दिए, मिलर इस ओवर में कोई बड़ा हिट नहीं लगा पाए.

सूर्यकुमार यादव ने बॉउंड्री लाइन पर पकड़ा ऐतिहासिक कैच

20वां ओवर: हार्दिक पांड्या की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने हवाई फायर किया, गेंद काफी ऊंची गई, बॉउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव ने कैच पकड़ा, लेकिन खुद को संभाल नहीं पाए तो उन्होंने गेंद को वापस हवा में फेंक दिया और बॉउंड्री लाइन के पार चले गए. फिर अंदर आए और इस गेंद को हवा में पकड़कर एक ऐतिहासिक कैच ले लिया. सभी को पता था कि ये कैच नहीं बल्कि सूर्या ने वर्ल्ड कप पकड़ा है.

भारत ने 7 विकेट से जीता था T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब

इसके बाद आए रबाडा ने चौका मारा, लेकिन अगली 2 गेंदों पर सिर्फ 2 रन सिंगल से आए. अगली गेंद वाइड थी. पांचवी गेंद पर पांड्या ने रबाडा को आउट और अंतिम गेंद पर सिर्फ 1 रन. भारत ने इस तरह अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता.

विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे. विराट कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी, इसके लिए उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट थे. फाइनल के बाद रोहित शर्मा और विराट ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget