एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: 30 खिलाड़ियों को आजमाया, खेल का अंदाज बदला लेकिन फिर भी बुरी तरह फेल हुई रोहित-राहुल की जोड़ी

T20 World Cup 2022: ऐसा माना जा रहा था कि रोहित और राहुल की जोड़ी भारत के लिए काफी सफल होगी लेकिन यह जोड़ी एकदम से फ्लॉप साबित हुई है.

T20 World Cup 2022: 2021 टी20 वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम सुपर-12 से ही बाहर हुई थी तो उसके बाद टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले थे. विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित भारतीय टीम की दशा और दिशा दोनों बदल देंगे. इसके अलावा रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ को टीम का नया हेड कोच भी बनाया गया था. ऐसा माना जा रहा था कि रोहित और राहुल की जोड़ी भारत के लिए काफी सफल होगी लेकिन यह जोड़ी एकदम से फ्लॉप साबित हुई है.

वर्ल्ड कप में नहीं जारी रख सके पुराने पैटर्न

रोहित के कप्तान बनने और द्रविड़ के कोच बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला था वह था पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक रुख. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने पावरप्ले में 8.6 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए थे लेकिन वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ऐसा बिल्कुल नहीं कर पाई. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पावरप्ले में केवल 6 रन प्रति ओवर के हिसाब से ही रन बना सकी और इसका उन्हें काफी नुकसान हुआ.

पूरे साल चलता रहा प्रयोग

द्रविड़ के आने के बाद भारतीय टीम में खूब प्रयोग देखने को मिले. यदि टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो पिछले 1 साल में लगभग 30 खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है. उमरान मलिक और ऋतुराज गायकवाड जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय जर्सी पहनी है. हालांकि इतने बदलाव करने के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी गई वह पिछले साल की टीम से काफी मिलती-जुलती थी. ऐसे में यह समझ में नहीं आया कि पूरे साल इतने प्रयोग क्यों किए गए थे.

टीम सिलेक्शन में भी हुई गड़बड़ी

पिछले साल का वर्ल्ड कप मिस करने वाले युजवेंद्र चहल को इस बार टीम में तो चुना गया लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका ही नहीं मिला. भले ही रविचंद्रन अश्विन लगातार फीके साबित हुए लेकिन टीम मैनेजमेंट ने चहल को इग्नोर करना ही उचित समझा. मोहम्मद शमी ने पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था लेकिन इसके बावजूद इस साल के वर्ल्ड कप के लिए उन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल कर लिया गया. हर्षल पटेल को टीम का एक्स फैक्टर माना जा रहा था लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप में बेंच पर बैठाया गया.

यह भी पढ़ें:

IND Vs ENG: इंग्लैंड से शर्मनाक हार के बाद अब टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, दिग्गजों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget