एक्सप्लोरर

Watch: IPL से जुड़ा सवाल आया तो मीडिया मैनेजर की ओर ताकने लगे बाबर, दिलचस्प वीडियो में देखें क्या हुआ आगे

PAK vs ENG Final: फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने बाबर आजम से IPL खेलने से जुड़ा सवाल पूछा. इस पर बाबर की जगह पाक मीडिया मैनेजर ने जवाब दिया.

Babar Azam Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में कल पाकिस्तान-इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच फाइनल मैच खेला जाना है. इस महामुकाबले से एक दिन पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला.

दरअसल, बाबर आजम जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बारी-बारी से रिपोर्टरों के जवाब दे रहे थे, तभी एक रिपोर्टर ने IPL से जुड़ा सवाल पूछ लिया. रिपोर्टर ने पूछा, 'IPL में खेलने की बात हो रही थी. क्या आप सोचते हैं कि इससे आपको और आपकी टीम को मदद मिलेगी? क्या आप भविष्य में IPL में खेलने की उम्मीद रखते हैं?' इस सवाल पर बाबर आजम कुछ जवाब नहीं दे पाए, वह अपने मीडिया मैनेजर की ओर देखने लगे. इसके बाद मीडिया मैनेजर ने कहा कि फिलहाल हम केवल वर्ल्ड कप फाइनल से जुड़े सवालों पर ही बात करेंगे.

IPL 2008 में खेले थे पाक खिलाड़ी
IPL के पहले सीजन में पाकिस्तान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. IPL 2008 में शोएब अख्तर से लेकर शाहिद अफरीदी तक कई पाक खिलाड़ी भारतीय मैदानों पर नजर आए थे. लेकिन इसके बाद उसी साल मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के सम्बंधों में खटास आ गई. तब से लेकर अब तक भारत-पाक के बीच में न तो द्विपक्षीय सीरीज हुई है और न ही पाक खिलाड़ी IPL खेल पाए हैं.

फाइनल मुकाबले के दबाव पर क्या बोले बाबर?
बाबर ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'मैं नर्वस से ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि हमने अपने पिछले तीन मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि दबाव तो है लेकिन इसे आप केवल खुद पर विश्वास कर दूर कर सकते हैं. और अच्छे नतीजे के लिए जरूरी है कि आप ऐसा कर सकें.'

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: 'बिलियन डॉलर इंडस्ट्री वाली टीम पीछे रह गई और हम आगे निकल गए' PCB चीफ ने टीम इंडिया पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget