एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर, पूरी तरह फिट हैं विराट कोहली

भारतीय टीम और फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है दरअसल आज नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए विराट कोहली पूरी तरह से फिट हैं और उन्होंने फिर से नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

Virat Kohli is Fit: इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के पहले भारतीय टीम के फैंस के लिए बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सुबह चोट के कारण नेट्स छोड़कर बाहर चले गए थे पर अब वह पूरी तरह से फिट हैं और दोबारा नेट्स में आकर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. भारतीय फैंस और टीम इंडिया को कोहली की फिट होने की खबर काफी राहत देगी.

फिट हुए विराट कोहली
दरअसल, भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को आज नेट्स में हर्षल पटेल की गेंद ग्रोइन में लगी थी. जिसके बाद वह बुरी तरह से हर्ट हुए थे और प्रैक्टिस छोड़कर मैदान से बाहर चले गए थे. पर अभी रिपोर्ट्स के मुताबकि विराट कोहली पूरी तरह से फिट हैं और वह दोबारा से टीम के साथ मैदान में प्रैक्टिस करना शुरू कर चुके हैं. विराट का फिट होना भारतीय टीम और फैंस को बड़ी राहत देगा क्योंकि विराट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें कोई भी फिलहाल रिप्लेस नहीं कर सकता है.

रोहित शर्मा को भी लगी थी चोट
विराट से पहले मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी नेट प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए थे. रोहित शर्मा हालांकि कुछ देर बाद ही मैदान पर वापस आ गए थे. रोहित शर्मा ने बुधवार को अपना फिटनेस अपडेट जारी किया है. रोहित शर्मा ने बताया है कि वह सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं.   

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैट्समैन हैं विराट
कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. कोहली ने 24 पारियों में 88.75 की औसत के साथ 1091 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा. जिन्होंने वर्ल्ड कप में 1016 रन बनाए हैं. जयवर्धने ने अपने रन 31 पारियों में बनाए हैं. जयवर्धने ने इस दौरान एक शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं. कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान और भारत के बीच फाइनल का इंतजार- पूर्व क्रिकेटर्स की ख्वाहिश

PAK vs NZ: पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने बनाए सबसे ज्यादा रन, गेंदबाजी में शादाब खान का रहा जलवा, देखें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget