एक्सप्लोरर

मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल: आखिरी गेंद के रोमांच पर खत्म हुआ टूर्नामेंट, कर्नाटक एक बार फिर बना चैंपियन

मौजूदा चैंपियन कर्नाटक ने अंतिम गेंद पर तमिलनाडु को एक रन से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया.

बैंगलोर में कृष्णप्पा गौतम को 'द फीनिशर' के नाम से जाना जाता था. कारण था अपने बड़े शॉट्स से मैच को खत्म कर देना. ये खिलाड़ी अपने स्लॉग शॉट्स के लिए जाना जाता था. लेकिन कल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अंतिम ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी कर इस खिलाड़ी ने कर्नाटक को इस साल का चैंपियन बना दिया. अंतिम ओवर में गौतम को लगातार दो गेंदों पर चौके पड़े लेकिन उसके तुंरत बाद गौतम ने शानदार वापसी की. इसके बाद ये सवाल भी उठने लगे थे कि क्या कप्तान मनीष पांडे ने आखिरी ओवर एक स्पिनर से करवाकर कहीं गलती तो नहीं कर दी या फिर किसी और से गेंदबाजी करवानी थी. लेकिन गौतम ने सबको गलत साबित करते हुए कर्नाटक को एक रनों से जीत दिला दी. मौजूदा चैंपियन कर्नाटक ने अंतिम गेंद पर तमिलनाडु को एक रन से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. टूनार्मेंट के इतिहास में कर्नाटक पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने खिताब का बचाव किया है. एक महीने पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली कर्नाटक पहली ऐसी टीम भी बन गई है, जिसने एक ही सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भी कर्नाटक ने तमिलनाडु को ही हराया था. तमिलनाडु ने रविवार रात यहां लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रन का स्कोर बनाया. कर्नाटक के लिए कप्तान मनीष पांडे ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा रोहन कदम ने 35, देवदत्त पडिकल ने 32, लोकेश राहुल ने 22 और करुण नायर ने 17 रनों का योगदान दिया. तमिलनाडु की ओर से रविचंद्रन अश्विन और मुरुगन अश्विन ने दो-दो जबकि वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किया. कर्नाटक से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु ने 80 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हालांकि बाबा अपराजित और विजय शंकर ने क्रमश: 40 और 44 रनों की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी की. तमिलनाडु को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी और रविचंद्रन अश्विन तथा विजय शंकर क्रीज पर मौजूद थे. दोनों बल्लेबाज तमिलनाडु को लक्ष्य के करीब लेकर गए. अब उसे अंतिम दो गेंदों पर चार बनाने थे, लेकिन ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और कर्नाटक को एक रन की रोमांचक खिताबी जीत दिला दी. कर्नाटक की ओर से रोनित मोरे ने दो जबकि गौतम, श्रेयस गोपाल और जगदिश सचित ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget