एक्सप्लोरर

T20 लीग: हार के बाद बीच मैदान पर खड़े हो गए अंबाटी रायुडू और टीम, बीसीसीआई करेगी कार्रवाई!

सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट के साउथ जोन के एक मुकाबले का अंत तो रोमांचक रहा लेकिन विवादों को साथ लेकर चला.

जीत हार के बीच लंबा चला विवाद: सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट के साउथ जोन के एक मुकाबले का अंत तो रोमांचक रहा लेकिन विवादों को साथ लेकर चला. कर्नाटक और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मैच में हार का अंतर दो रन का रहा और इसी दो रन ने नए विवादों को जन्म दे दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि खुद बीसीसीआई को बीच में दखल देना पड़ा.

बीसीसीआई ने क्या कहा

कर्नाटक ने हाई स्कोर मुकाबले में हैदराबाद को दो रन से हराया. मैच का नतीजा भले ही कर्नाटक के पक्ष में रहा हो लेकिन फिलहाल अभी तक नतीजे को लेकर संशय के बादल मंडरा ही रहे हैं. मैच के बाद बीसीसीआई ने ट्वीट किया.

बीसीसीआई ने हैदराबाद और कर्नाटक के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान और बाद के घटना क्रम पर संज्ञान लिया है. मैच रैफरी के अंतिम परिणाम का इंतजार है.जिसके बाद बीसीसीआई की आचार संहिता के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

क्यों हुआ विवाद

कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर करूण नायर के 77 और के गौतम के 57 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 205 रन बनाए. दूसरी पारी के दौरान कर्नाटक के खिलाड़ी मेंहदी हसन ने बाउंड्री पर जा कर गेंद को रोका, इस दौरान अंपायर ने रिप्ले का सहारा नहीं लिया, जबकि हसन का पांव बाउंड्री रोप को छू गया था. हैदराबाद ने अंतिम ओवर तक हार नहीं मानी लेकिन आखिर में उसकी टीम नौ विकेट पर 203 रन तक ही पहुंच पायी. लेकिन इसके बाद हैदराबद के कप्तान अंबाटी रायुडू टीम के साथ मैदान छोड़ने को तैयार नहीं थे और सुपर ओवर की मांग करने लगे. अंपायर ने कर्नाटक को दो रन से जीत दे दी थी लेकिन रायुडू मैदान पर डटे रहे.

इसी मैदान पर आंध्रा और केरल के मुकाबले होने थे लेकिन हैदराबाद के विरोध के कारण मुकाबला काफी देरी से शुरु हुआ और सिर्फ 13 ओवर का हो सका.

इस मुकाबले में आंध्र ने केरल को छह विकेट से हराया. केरल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई. आंध्र को 13 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था और उसने अश्विन हेबर की 64 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget