एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav बोले- मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार, बस मुझे खिलाओ

Asia Cup 2022: सूर्यकुमार यादव को फिलहाल टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर खेलने का मौका मिल रहा है. हालांकि सूर्यकुमार यादव की पोजिशन बदलती रहती है.

Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत ने हांगकांग को 40 रन से हराकर सुपर 4 में जगह बना ली है. भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 26 गेंद में 68 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह फिक्स नहीं हो पाई है. इसी बात को लेकर सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि वो किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.  

सूर्यकुमार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, उन्होंने कई तरह के शॉट्स खेले तथा छह छक्के और इतने ही चौके जड़े थे. सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, ''मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता हूं, जिस भी नंबर पर आप कहो. मैं कोच और कप्तान को कह चुका हूं कि मुझे किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेज दो, पर बस मुझे खिलाओ.''

उप कप्तान केएल राहुल चोट से वापसी कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक टूर्नामेंट में उसी पुरानी तेजी से नहीं खेल पाये हैं. हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 39 गेंद में 36 रन बनाये. जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या वह रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करेंगे तो उन्होंने कहा, ''तो आप कह रहे हो कि हमें केएल राहुल को नहीं खिलाना चाहिए. वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और उन्हें कुछ समय चाहिए और हमारे पास अभी समय है.''

सूर्यकुमार ने पिछले साल किया था डेब्यू

टी20 विश्व कप करीब ही है और भारत अपना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी संयोजन ढूंढने की कोशिश में प्रयोग जारी रख रहा है. उन्होंने कहा, ''चीजें जारी रहेंगी, काफी चीजें हैं जिन्हें हम आजमा रहे हैं, प्रयोग कर रहे हैं. कुछ चीजें हैं जो हम करना चाहते हैं और इन्हें अभ्यास सत्र के बजाय मैचों में आजमाना बेहतर होगा.''

बता दें कि सूर्यकुमार को आईपीएल में कई साल तक अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 2021 में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला था. सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद से वापस पीछे मुड़कर नहीं देखा है.

IND Vs AUS: भारत दौरे से डेविड वार्नर को दिया गया आराम, टिम डेविड को मिलेगा ऑस्ट्रेलिया से डेब्यू का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget