एक्सप्लोरर

IND Vs SA: सूर्यकुमार यादव ने मचाया तहलका, एक साल में ही तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

IND Vs SA: सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

IND Vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाया. इस अर्धशतक की बदौलत ना सिर्फ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि वह बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इतना ही नहीं सूर्यकुमार एक साल में टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

सूर्यकुमार यादव ने अपनी 33 गेंद पर खेली गई 50 रन की पारी की बदौलत शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा है. सूर्यकुमार ने अपनी रन संख्या 732 पहुंचा ली है. इससे पहले शिखर धवन ने साल 2018 में 689 रन बनाये थे. सूर्यकुमार एक साल में 700 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा और औसत 40 से ज्यादा रहा है.

सूर्यकुमार जब बल्लेबाजी करने आए तो भारतीय टीम 6.1 ओवर में 17 रन पर दो विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. वह अपने पहले स्कोरिंग शॉट पर भाग्यशाली रहे लेकिन इसके बाद उन्होंने दिखाया कि अगर कोई बल्लेबाज फॉर्म में हो तो वह किस तरह बल्लेबाजी करता है. केएल राहुल के साथ साझेदारी में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी कर सारा दबाव सोख लिया.

छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा

अपनी पारी में 3 छक्के जमाकर सूर्य ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के जमाने के मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (42 छक्के 2021) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल (41 छक्के 2021) को पीछे छोड़ दिया. इस साल सूर्य अब तक 45 छक्के मार चुके हैं.

सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है. अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार भारत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

IND vs SA: अपनी धीमी पारी को लेकर KL Rahul ने दी प्रतिक्रिया, पिच को बताया बेहद कठिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget