एक्सप्लोरर

Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार के नाम रहा साल 2022, बैटिंग में बनाए एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड, जानिए यहां

Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया है. साल 2022 में उन्होंने कई बड़े क्रिकेट रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

Surya Kumar Yadav Batting Records in 2022: भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में कमाल प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस साल बल्ले से धमाका करते हुए यह साल अपने नाम कर लिया. खासतौर पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या का बल्ला इस साल खूब बोला है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हो या टी20 वर्ल्ड कप सूर्या ने सब जगह अपने प्रदर्शन से अपना लोहा मनवाया है. ऐसे में आज हम 5 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जो उन्होंने इस साल बनाए हैं.

इस साल टी20 क्रिकेट में बनाए 1 हजार से ज्यादा रन
टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 1164 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव का औसत 46.56 जबकि स्ट्राइक रेट 187.43 की रही है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने इस साल 2 शतक के अलावा 9 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया. सूर्या भारत के ओर से टी20 फॉर्मेट में एक साल के अंदर 1 हजार रन बनाने वाले पहले और दुनिया के दूसरे बैट्समैन बने.

एक साल में जड़े दो शतक
सूर्यकुमार यादव ने इस साल एक नहीं बल्कि दो शतक लगाया है. उन्होंने पहला शतक इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान लगाया था. उस मैच में उन्होंने 117 रन की पारी खेली थी. वहीं उन्होंने दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया इस मैच में उन्होंने 111 रन की पारी खेली थी. इन दो शतक के साथ ही वह भारत के कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच गए हैं. दरअसल, रोहित ने साल 2018 में दो टी20 शतक लगाया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय
मुंबई के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी जड़ने का खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. दरअसल, उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक नहीं जड़ पाया था. सूर्या ने यह कारनामा नंवबर में कीवी टीम के खिलाफ उन्हीं के घर कर के दिखाया था. इस मैच में उन्होंने 111 रन की पारी खेली थी.

7 बार बने मैन ऑफ द मैच
साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने 7 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता. इस मामले में सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा. इससे पहले विराट कोहली ने साल 2016 में 6 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार यादव ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस साल 68 छक्के लगाए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम हैं जिन्होंने 43 छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें:

Ranji Trophy 2022: Arjun Tendulkar के शतक पर दिनेश कार्तिक ने तारीफों के बांधे पुल, कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget