एक्सप्लोरर

WATCH: कमबैक मैच में 3 कैच, 2 चौके और 1 छक्के से छा गए सुरेश रैना

सुरेश रैना की पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कल रात जोहानिसबर्ग में जाकर पूरी हुई. टीम इंडिया के इस 31 वर्षीय बल्लेबाज़ को बीती रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.

नई दिल्ली/जोहानिसबर्ग: सुरेश रैना की पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कल रात जोहानिसबर्ग में जाकर पूरी हुई. टीम इंडिया के इस 31 वर्षीय बल्लेबाज़ को बीती रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया.

इन्होंने प्लेइंग इलेवन में खुद की उपयोगिता को भी सही साबित कर दिया. सुरेश रैना ने कल भले ही बल्ले से बड़ा कमाल ना किया हो लेकिन फील्डिंग के दौरान तीन बड़े और महत्वपूर्ण कैच लपककर उन्होंने मैच को भारत की ओर ढकेल दिया.

आइये जानें रैना लपके किस-किसके कैच:
पहला कैच: दक्षिण अफ्रीकी पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमर ने मेज़बान कप्तान जेपी डूमिनी को गेंद फेंकी, जिसे बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डूमिनी ने हवा में उड़ा दिया. लेकिन ये गेंद हवा में बाउंड्री की ओर जा रही थी कि रैना ने उलटी दौड़ लगाकर इस मुश्किल कैच को बाउंड्री के पास आसानी से लपक लिया. जिस वक्त रैना ने ये कैच लपका तब दक्षिण अफ्रीकी टीम 4.5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर खेल रहा था. 

अगर इस मौके पर भारत सबसे अनुभवी डूमिनी का कैच छोड़ देता तो फिर टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती थी.

दूसरा कैच: इसके बाद पारी के 18वें ओवर में रैना ने इनफॉर्म बल्लेबाज़ क्लासों का कैच लपककर मेजबान टीम की कमर ही तोड़ दी. उन्होंने भुवनेश्वर की गेंद पर 16 रन के स्कोर पर उन्हें चलता किया.

तीसरा कैच: मैच के अहम वक्त पर रैना ने उस बल्लेबाज़ का कैच लपका, जिसकी विकेट बहुत ज्यादा जरूरी थी. 18वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने आए क्रिस मोरिस पहली गेंद पर ही लॉन्ग ऑन पार करने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद आगे ही रह गई. रैना ने आगे दौड़ लगाते हुए मोरिस का शानदार और सबसे ज़रूरी कैच लपका और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी.

बल्ले से भी दिखाए हाथ:
इन तीनों कैचों के अलावा उन्होंने बल्ले से भी अपना थोड़ा योगदान दिया. रैना ने 7 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली. कप्तान विराट और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रोहित शर्मा के आउट होने के बाद तेज़ तर्रार बल्लेबाज़ी के लिए मैदान पर भेजा. उन्होंने किया भी बिल्कुल वैसा ही. अपनी 7 गेंदों की पारी में उन्होंने 2 चौके और एक गगनचुंभी छक्का भी लगाया. हालांकि इस पारी को वो ज्यादा लंबा नहीं ले जा सके. लेकिन उनकी पारी से टीम को जिस मोमेंटम की तलाश थी वो मिल गया. 

देखें रैना का छक्का:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget