एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: रैना, गेल और डिविलियर्स समेत नीलामी में शामिल होंगे टी20 के ये दिग्गज! मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न की नीलामी 23 दिसंबर को होगी. नीलामी के लिए कुल 405 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं.

Raina, Gayle, Ab de Villiers, Morgan, Anil Kumble in expert panel for 2023 IPL auction coverage: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीज़न की नीलामी 23 दिसंबर को होगी. आईपीएल 2023 (IPL 2023) की नीलामी के लिए कुल 405 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं. इससे पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. 

दरअसल, टी20 क्रिकेट के कई महान खिलाड़ी आईपीएल 2023 की नीलामी में शामिल रहेंगे. इसमें सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, इयोन मोर्गन, अनिल कुंबले और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गज शामिल हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अपने राज्य उत्तर प्रदेश के साथी आर पी सिंह के साथ हिंदी कवरेज के लिए प्रभारी होंगे. 

वहीं यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स नीलामी पर अपने विचार रखेंगे. इसके अलावा पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले और रॉबिन उथप्पा भी ऑक्शन पर अपनी राय जाहिर करेंगे. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2023 की नीलामी का प्रसारण भारत में छह भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली और मलयालम में जियो सिनेमा पर किया जाएगा.

जानिए नीलामी से जुड़ी हर जरूरी बात

नीलामी की शुरुआत 23 दिसंबर, शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से होगी और इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. आईपीएल 2023 का डिजिटल प्रसारण अधिकार वॉयकॉम 18 के पास है. जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी.

बीसीसीआई ने केवल 369 खिलाड़ियों को ही नीलामी के लिए चुना था, लेकिन टीमों के अनुरोध पर 36 और खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई है. इसमें 132 विदेशी खिलाड़ी होंगे और 273 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे अधिक पैसे होंगे, लेकिन उन्हें ही सबसे अधिक खिलाड़ी भी खरीदने होंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स को भी 11 खिलाड़ियों की जरूरत है, लेकिन उनके पास सबसे कम 7.05 करोड़ रूपये ही हैं. 

बेन स्टोक्स और कैमरून ग्रीन की सबसे अधिक चर्चा हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि भले ही यह मिनी ऑक्शन है, लेकिन इन दो खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है. स्टोक्स पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे तो उनके लिए कोई भी टीम बड़ा दांव खेलने का रिस्क ले सकती है. मुंबई इंडियंस की टीम को भी किरोन पोलार्ड का विकल्प तलाशने की जरूरत होगी क्योंकि पोलार्ड आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. पोलार्ड इस सीजन में मुंबई के बल्लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget