एक्सप्लोरर

वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का इंतजार करेगी सनराइजर्स हैदराबाद: वीवीएस लक्ष्मण

बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे डेविड वॉर्नर को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के फैसले का इंतजार करेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि फ्रेंचाइजी जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएगी जब तक की ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड वॉर्नर पर कोई फैसला नहीं ले लेती है.

हैदराबाद: बॉल टेम्परिंग विवाद में फंसे डेविड वॉर्नर को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के फैसले का इंतजार करेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि फ्रेंचाइजी जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएगी जब तक की ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड वॉर्नर पर कोई फैसला नहीं ले लेती है.

स्टीव स्मिथ और वार्नर केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद छेड़छाड़ में शामिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के बाकी बचे दिनों के लिये क्रमश: कप्तानी और उप कप्तानी से हट गये थे.

लक्ष्मण ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘ केपटाउन टेस्ट में जो हुआ वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. जहां तक सनराइजर्स का संबंध है तो इस पर टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी होगी. क्योंकि यह सबकुछ परसों ही हुआ है. हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का इंतजार करेंगे.’’

गेंद से छेड़छाड़ पर कड़ी आलोचनायें झेल रहे स्मिथ ने राजस्थान रायल्स की कप्तानी छोड़ दी और वार्नर के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता है. वार्नर के खिलाफ किसी तरह की कड़ी कार्रवाई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद इस समय इस बारे में नहीं सोच रही है.

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘ अभी जो सूचना उपलब्ध है, वह काफी सीमित है. इसलिये हमें और सूचना का इंतजार करना होगा. अगर जरूरत पड़ी तो हम इसके बारे में चर्चा करेंगे. जहां तक वार्नर का संबंध हैं तो वह सनराइजर्स टीम के लिये बेहतरीन कप्तान रहे हैं.’’

स्मिथ की तरह वॉर्नर भी सनराइजर्स की कप्तानी छोड़ देते हैं तो ऐसे में उनकी जगह शिखर धवन को कप्तान बनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता होता है तो आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब सभी आठों टीम के कप्तान भारतीय खिलाड़ी होंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget