एक्सप्लोरर

SRH vs CSK: चेन्नई ने हैदराबाद को 134 रनों पर रोका, हेजलवुड ने चटकाए तीन विकेट

Hyderabad vs Chennai: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो को दो विकेट मिले.

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: शारजाह में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 134 रनों पर रोक दिया. हैदराबाद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. वहीं चेन्नई के लिए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इसके अलावा ड्वेन ब्रावो को दो विकेट मिले.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय सिर्फ दो रनों पर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन भी 11 गेंदो में 11 रन बनाकर चलते बने. रॉय को हेजलवुड ने और विलियमसन को ब्रावो ने आउट किया. 

43 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए युवा प्रियम गर्ग. लेकिन वह भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और 10 गेंदो में सात रन बनाकर चलते बहने. उन्हें भी ब्रावो ने पवेलियन भेजा. इसके कुछ देर बाद ही रिद्धिमान साहा भी आउट हो गए. उन्होंने 46 गेंदो में 44 रन बनाए. साहा ने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए. 

74 रनों पर चार विकेट गिर जाने के बाद अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की पारी को आगे बढाया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की. अभिषेक बड़ी हिट लगाने के चक्कर में 18 रनों पर आउट हो गए. उन्होंने कुल 13 गेंदो का सामना किया और इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद समद भी 14 गेंदो में 18 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने भी एक चौका और एक छक्का लगाया.

अंत में राशिद खान ने दो चौकों की मदद से 13 गेंदो में नाबाद 17 रन बनाए और टीम का स्कोर 130 के पार पहुंचाया. वहीं जेसन होल्डर पांच रन बनाकर आउट हुए. वहीं भवनेश्वर कुमार दो रनों पर नाबाद लौटे.

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा ब्रावो ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट चटकाए. साथ ही शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL 2026 के अंत तक...' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
'IPL 2026 के अंत तक' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

वीडियोज

Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget